उदयपुर के ऐतिहासिक मीठाराम जी मंदिर में भव्य फूलडोल उत्सव संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) मेवाड़ की पावन धरा पर भक्ति और संस्कृति के केंद्र, ऐतिहासिक रावजी का हाट्टा स्थित स्वस्थान श्री रामानंद संप्रदाय सिद्धपीठ, श्री नृसिंह द्वारा श्री मीठाराम जी का मंदिर में 'फूलडोल उत्सव' का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। ठाकुर जी के सानिध्य में आयोजित इस महोत्सव में संपूर्ण परिसर भक्ति के रंगों और पुष्पों की सुगंध से सराबोर हो उठा।

ठाकुर जी का भव्य श्रृंगार:- 

प्रभु श्री नृसिंह भगवान का विशेष और मनमोहक पुष्प श्रृंगार किया गया, जो भक्तों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। 

पुष्पों की दिव्य होली:- 

दोपहर ठीक 12:15 बजे ठाकुर जी के विग्रह के साथ फूलों की होली खेली गई। आकाश से होती पुष्प वर्षा ने वातावरण को अलौकिक बना दिया।

मधुर संकीर्तन:-

 ख्यातनाम भजन गायक अनिल वैष्णव एवं पार्टी द्वारा फाग गीतों और भक्तिमय भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिस पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए।

महाआरती एवं पूर्णाहुति :-

महोत्सव का चरमोत्कर्ष श्री महंत मेवाड़ महामंडलेश्वर स्वामी नौनिधि दास महाराज मुख्य महंत, मीठाराम जी मंदिर द्वारा संपन्न महाआरती के साथ हुआ। स्वामी ने सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया और विश्व कल्याण की कामना की |

होली खेल रहे श्री नृसिंह द्वारा में, पुष्पों की महक और भक्ति की बौछार में "संत-महंतों की गरिमामयी उपस्थिति रही | इस दिव्य महोत्सव में मेवाड़ के प्रतिष्ठित संतों और महंतों का सानिध्य प्राप्त हुआ। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे पुजारी गोपाल दास वैष्णव,महंत इंद्र देव दास, महंत दयाराम दास, महामंडलेश्वर ईश्वरी नंद गिरी, एडवोकेट निर्मल पंडित, रविराज सोनी , मयंक श्रीमाली, कैलाश वैष्णव, अर्चना शर्मा, राजेन्द्र पालीवाल, अंजना चौहन, जोधा बाई किन्नर के साथ ही बड़ी संख्या में वैष्णव जन, प्रबुद्ध नागरिक और इष्ट-मित्रों ने सपरिवार पधारकर ठाकुर जी के इस पुष्प महोत्सव का आनंद लिया और पुण्य लाभ कमाया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments