खेलों में बेहतर प्रदर्शन और समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सूरज रोहिल्ला सम्मानित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जींद (संस्कार सृजन) खेलों में बेहतर प्रदर्शन और समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सूरज रोहिल्ला को शान ए जुलाना सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया |

जुलाना में डीएन हरियाणा न्यूज़ चैनल द्वारा "शान ए जुलाना" सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने शिरकत की। विष्णु मोबाइल के सहयोग से आयोजित शान ए जुलाना सम्मान समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, समाज सेवा, पत्रकारिता, कृषि समाज कल्याण एवं पर्यावरण के क्षेत्र में विशिष्ट काम करने वाली संस्थाओं एवं व्यक्तियों को सम्मानित किया गया 

इसी बीच कार्यक्रम में गांव फतेहगढ़ के बॉक्सिंग खिलाड़ी और युवा समाजसेवी सूरज रोहिल्ला को खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जींद सहित हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन करने और समाजसेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने पर सम्मानित किया गया। सूरज ने धन्यवाद् देते हुए कहा कि, ऐसे सम्मान मुझे निरंतर आगे बढ़ने को प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर छोटू राम सीनियर सेकेंडरी स्कूल गतौली, पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम द्वारा उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया। 

शान ए जुलाना सम्मान समारोह में जिला जींद के डीएसपी संजय कुमार, जुलाना थाना प्रभारी विक्रम जोशन एवं हरियाणा युवा भाजपा के उपाध्यक्ष एवं जुलाना के पूर्व भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी ने अपनी गरिमामई उपस्थिति से चार चांद लगा दिए।

सम्मान समारोह में रोहतक ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज अमर कटारिया ने अपनी उच्च कोटि की अभिनय कला कला के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का खूब मनोरंजन किया। समारोह में डीएन हरियाणा न्यूज़ चैनल के संचालक दिनेश जुलाना को उनकी सार्थक पत्रकारिता एवं समाज सेवा के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्राचार्य बलजीत मलिक एवं मास्टर राम मेहर सिंह ने बहुत बेहतरीन तरीके से किया।

इस अवसर पर पवन सैनी वाइस चेयरमैन नगर पालिका, जगदीप लाठर, राजवीर शर्मा, संदीप सिंगला, संदीप लाठर, जोगिंदर  लाठर (गल्लु), आनंद लाठर, सुरेंद्र खटकड़, श्रीमती अंतिमा भारद्वाज, यशवंत शर्मा, सुमित काजला, अमर कटारिया ट्रैफिक इंस्पेक्टर, सोनू बाली, मुकेश सेन, अमित दलाल, ऋषि पाल, सुनील कुमार , शीशपाल आर्य, गुरदास मिस्त्री, राजवीर भारद्वाज एवं प्राचार्य शसुनील नेहरा सहित सैकड़ों व्यक्ति उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments