चौमूं के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने किया सामूहिक विवाह सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर में माली समाज विकास समिति के तत्वावधान में आगामी 26 मार्च को रामनवमी के अबूझ सावे पर आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में चौमूं के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने सम्मेलन के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विवाह जैसे मांगलिक कार्यों में होने वाले फिजूल खर्चों पर अंकुश लगता है और समाज के जरूरतमंद परिवारों को भी राहत मिलती है।

रामलाल शर्मा ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज को एक सकारात्मक संदेश देता है और युवाओं को सादगी से विवाह करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने माली समाज विकास समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

इस अवसर पर माली समाज विकास समिति के अध्यक्ष हीरालाल सैनी ने बताया कि समिति की ओर से इस वर्ष 19वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है और कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि अब तक सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए 27 जोड़ों का पंजीकरण किया जा चुका है। 

सम्मेलन में सभी जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज और परंपराओं के अनुसार विवाह संपन्न कराया जाएगा। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक एकता को बढ़ावा देना और जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना है। इस आयोजन से विवाह की परंपराओं को सरल बनाने के साथ-साथ अनावश्यक खर्चों पर भी रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 

इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजमल ठेकेदार, महामंत्री मदनलाल मालेरिया, पूर्व अध्यक्ष दिनेश तिगरिया, पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम तंवर,पूर्व अध्यक्ष मदनलाल सतरावला, पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद सहाय अधोपिया,पूर्व अध्यक्ष मदनलाल जादम, सैनी विकास कर्मचारी संस्थान अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सिंगोदिया, भवन निर्माण समिति अध्यक्ष जयनारायण चंदेल, व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, महात्मा ज्योतिबा फूले विकास संस्थान अध्यक्ष अनिल कुमार सैनी, पूर्व अध्यक्ष घीसालाल तंवर, पूर्व महामंत्री मदनलाल बागड़ी, उपाध्यक्ष गणेश बैनाडिया, डॉ मान प्रकाश सैनी, सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार सैनी ईटावा, नंछूराम बिसनालिया, सुरेश तंवर, बीएल सैनी, ओम प्रकाश भगत, कैलाश चांदोलिया, प्रकाश राई, अर्पित सैनी, मोहन रोलावण सहित अन्य समाज बंधु मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 


Post a Comment

0 Comments