शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए छात्रावास हेतु निःशुल्क भूमि आवंटन की विधायक यादव ने की मांग

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

शाहपुरा (संस्कार सृजन) कांग्रेस विधायक मनीष यादव ने विधानसभा में प्रदेश के वंचित एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास निर्माण हेतु निःशुल्क भूमि आवंटन की मांग उठाई।

विधायक यादव ने सदन में कहा कि प्रदेश में कई जाति एवं उपजाति समूह आज भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवश्यक शैक्षणिक सुविधाओं से वंचित हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण ये वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में अपनी जनसंख्या के अनुपात में पर्याप्त प्रतिनिधित्व प्राप्त नहीं कर पाए हैं। 

अनुसूचित जाति वर्ग में रैगर, बलाई, धोबी, खटीक, हरिजन, सांसी, बावरिया, नट सहित कई जातियां तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग में मीणा, धानका आदि और डीएनटी समुदाय की कई जातियां आज भी शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़ेपन का सामना कर रही हैं। इसके साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) में नाई, दर्जी, जोगी, नाथ, गोस्वामी, सिद्ध, कुमावत, कुम्हार, खाती, बंजारा, तेली, स्वामी, बैरागी, नायक, छिपा, कसाई, सुनार, तमोली, लुहार, रैबारी, मनियार, सपेरा, मंसूरी, ढाड़ी, कीर-मेहरा, कलाल, पटवा, भाट, राव, जागा, नीलगर, दरोगा सहित अनेक जातियां शिक्षा के क्षेत्र में पर्याप्त अवसरों से वंचित हैं।

विधायक ने कहा कि इन समुदायों का शैक्षणिक प्रतिनिधित्व कम है, उनकी सामाजिक संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर जयपुर सहित प्रदेश के प्रमुख शैक्षणिक केंद्रों पर विद्यार्थियों के लिए छात्रावास निर्माण हेतु निःशुल्क भूमि आवंटित की जाए। साथ ही समाज की संस्थाओं के सहयोग से इन छात्रावासों का निर्माण और संचालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिल सके।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments