विश्व महिला दिवस : 500 महिलाओं को मिला महिला गौरव अवार्ड, वूमन वेलफेयर सोसाइटी ने किया आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं शहर के सामोद रोड, गैस गोदाम के पास स्थित गोल्डन बेल्स एकेडमी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वूमन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा महिला दिवस पर "महिला गौरव अवार्ड" का आयोजन किया गया | समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामलाल शर्मा रहे | कार्यक्रम में डीवाईएसपी प्रदीप शर्मा, अंजना शर्मा, डॉक्टर निष्ठा लाम्बा, डॉक्टर कीर्ति सोलंकी और पुलिस महिला कांस्टेबल ने अतिथि के रूप में शिरकत की |

समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माता सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया | समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वूमन वेलफेयर सोसाइटी कई सालों से महिला उत्थान के कार्य कर रही है | बच्चियों को नि:शुल्क शिक्षा भी दी जा रही है | महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्यरत है और महिलाओं की हर मुश्किल में उनके साथ खड़ी है |

वूमन वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष जगविंद्र कौर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली करीब 500 महिलाओं का माला, शाल और मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया | इस दौरान शतायु पर दो महिलाओं का भी सम्मान किया गया | अध्यक्ष जगविंद्र कौर ने आगे बताया कि वूमन वेलफेयर सोसाइटी महिलाओं के साथ हमेशा खड़ी है, कोई भी परेशानी होने पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है |

गोल्डन बेल्स एकेडमी के नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी डिफेंस सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया | वहीं सम्मानित होने वाली महिलाओं ने नृत्य और रैंप वॉक कर तालियां बटोरी | वहीं कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने फूलों की होली खेलकर फागोत्सव मनाया | 


कार्यक्रम में प्रिंसिपल सरोज चौधरी, अंजलि कुमावत, सुमित्रा चौधरी, संतोष यादव, हर्षा अग्रवाल, सुनीता नरूका, नेहा शर्मा, माया सैनी, हिम्मत सिंह, बाबूलाल कुमावत, कृष्ण सैनी, मीरा कुमारी, राजकुमारी स्वामी, गुड्डी सैनी, शर्मिला मीणा, आरती सैनी, लक्ष्मी सैनी सहित हजारों महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments