खाटूश्यामजी फाल्गुन मेले में हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स ने दी सेवाएँ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

खाटूश्यामजी (संस्कार सृजन) खाटूश्याम भव्य फाल्गुन मेला 2026 में हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स राजस्थान राज्य के स्काउट, रोवर्स द्वारा मेले में बेहतरीन सेवा कार्य किया गया। स्काउट द्वारा मेले में भक्तगणों को पानी की व्यवस्था करवाना, विकलांग श्रद्धालुओं को व्हीलचेयर पर दर्शन करवाना, अपने साथियों व परिवार से बिछड़े हुए लोगों को सही मार्ग तक पहुंचाना। श्रद्धालुओं की समस्याओं को सुनकर उनका निधान करना और कमेटी तक श्रद्धालुओं की बात पहुंचाना।

मोहनलाल महरिया ने बताया कि स्काउट एक सेवाभावी संगठन है और इनके माध्यम से बाबा के मंदिर में सेवा हेतु ड्यूटी लगाई गई है और समय-समय पर टीम निर्धारित की। सेवा दी।

तीन शिफ्ट बनाए गए जिसमें पहली टीम दौसा, अलवर, सीकर  प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक। दूसरी शिफ्ट झालावाड़, डीग, खैरथल-तिजारा दोपहर 12 से रात्रि 8 बजे तक। तीसरी शिप्ट भीलवाड़ा, झुंझुनूं, करौली, सवाई-माधोपुर रात्रि 8 बजे से प्रातः 4 बजे तक रही। यह भव्य मेला 21 फरवरी से 28 फरवरी तक चला। बहुत-बहुत धन्यवाद राज्य मुख्यालय उदयपुर का जिन्होंने जिला मुख्यालय सीकर पर विश्वास जताया। शिविर की समस्त जिम्मेदारियों को बहुत अच्छे से निभाया। इस लक्खी मेला शिविर का सफल संचालन किया। धन्यवाद सभी प्रभारियों, स्काउट, रोवर  जिन्होंने भक्तिभाव से बाबा श्याम की सेवा की। सभी को शुभकामनाएं एवं होली की अग्रिम बधाईयां दी। राज्य मुख्यालय का बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी। धन्यवाद सीकर की पूरी टीम का, समस्त प्रभारी, रोवर, स्काउट का जिन्होंने कंधे से कंधा मिलाकर सेवा कार्य किया। मैं इन सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं और आगे भी सभी से उम्मीद रहेगी कि आपका प्रेम और सहयोग ऐसे ही मिलता रहे।

राहुल शर्मा जिला ऑर्गेनाइजर (झालावाड़) ने बताया की हिन्दुस्तान स्काउट्स एक महत्वपूर्ण संगठन है जिसके माध्यम से जिले में और राज्य में होने वाले कई कार्यक्रमों में रोवर्स के द्वारा अपने सेवा को प्रकट करने का मौका मिलता है। स्काउट के साथ-साथ राजस्थान पुलिस, आईपीएस, एनडीआरफ, शांति सुरक्षा फोर्स, सिक्योरिटी, सेवादार, मंदिर कमेटी प्रशासन आदि ने मिलकर साथ दिया। जिससे पर्याप्त व्यवस्था बनी रही।

हिमांशु लक्षकार सीनियर रोवर्स (दौसा) ने कहा कि:- हमारा संगठन एक सेवाभावी संगठन है और हमें पूर्ण अनुशासन सिखाता है। "अहिंसा परमो धर्म:" कथन को लेकर आगे बढ़े। हमें पूर्ण निस्वार्थ सेवा करने का सौभाग्य मिला बाबा श्याम के दरबार से और बेहतरीन नजारा देखने को मिला। बाबा श्याम के प्रति श्रद्धालुओं का विश्वास इतना था की भीड़ में भी लोग लखतादार कॉरिडोर में डटे रहे। 27 फरवरी एकादशी होने की वजह से बेहतरीन नजारा देखने को मिला भीड़ इतनी थी पग से पग रखने की जगह नहीं मिली। यह है बाबा का चमत्कार आने वाले दिनों में यह मंदिर बहुत देशों में जाना जाएगा। हिन्दुस्तान स्काउट्स ने सभी श्रद्धालुओं को पानी के पैकेट उपलब्ध करवाए गए।

सभी रोवर्स, स्काउट, प्रभारी, ट्रेनिंग काउंसलर, जिला आयुक्त के लिए एक चारण खेत में एक विशेष प्रकार का बड़ा डॉम बनाया गया जिसमें ठहरने की और भोजन, नहाने के लिए व्यवस्था अच्छी थी। दौसा जिले की सर्वोत्तम टीम श्रीमान जिला आयोजक आयुक्त सोनू शर्मा व गाइड नयना मीना और सुभाष शर्मा के नेतृत्व में खाटू श्याम मंदिर सीकर में भेजी गई। श्री श्याम मंदिर, लखतातार कॉरिडोर, श्याम सरोवर, श्याम प्रांगण, चारण खेत आदि जगहों पर निस्वार्थ सेवा दी गई।

इस फाल्गुन भव्य मेले में कार्यक्रम प्रभारी मोहनलाल मेहरिया (भीलवाड़ा,) नकुल मीणा (सीकर), गौरव कुमार शर्मा ( धौलपुर, डीग) ,परमेश्वरी वर्मा गाइड ( सीकर), जिला ऑर्गेनाइजर - राहुल शर्मा (झालावाड़), डीओ - आकाश शर्मा (खैरथल-तिजारा), दीपक कुमार प्रजापत (जयपुर) ,सीनियर रोवर्स - हिमांशु लक्ष्कार (दौसा), अमन खंडेलवाल (ब्लॉक रोवर लीडर), कमलेश सैनी, अमित मीणा, सुभाष मीणा, रामअवतार गुर्जर (ट्रेनिंग काउंसलर) ,रामनिवास जाट ( बांदीकुई ), यश कुमार गर्ग, अजय कुमार मीणा, आशीष बैरवा (महुवा) आदि मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments