गोविन्दगढ़ पुलिया के उन्नयन और ढोढसर-गुडलिया मोड़ पर 6-लेन ओवरब्रिज की उठाई मांग

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने चौमूँ विधानसभा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में सुधार और जनहित की प्रमुख समस्याओं के समाधान हेतु भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के परियोजना निदेशक को पत्र लिखकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। शर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग 52 (जयपुर-सीकर) पर गोविन्दगढ़ पुलिया के विस्तार और ढोढसर से गुडलिया मोड़ तक नए 6-लेन ओवरब्रिज व सर्विस रोड निर्माण की मांग की है।


गोविन्दगढ़ पुलिया को 6-लेन बनाने की आवश्यकता :-

रामलाल शर्मा ने पत्र में अवगत कराया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 52 के निर्माण के समय बनी गोविन्दगढ़ पुलिया अब वर्तमान यातायात के दबाव को झेलने में असमर्थ है। हाल ही में गोविन्दगढ़ से बधाल तक फोरलेन सड़क का कार्य पूर्ण होने और गोविन्दगढ़ से निवाणा तक सड़क स्वीकृति के बाद रीको क्षेत्र के भारी वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। पुरानी पुलिया के संकरा होने और वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अतः इसे 6-लेन में उन्नत किया जाना जनहित में अनिवार्य है।

ढोढसर से गुडुलिया मोड़ तक 6-लेन ओवरब्रिज का प्रस्ताव :-

पूर्व विधायक ने ढोढसर से गुडुलिया मोड़ के बीच बढ़ती दुर्घटनाओं और जाम की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर पुराना बस स्टैंड और पी.एच.सी. के सामने दो मुख्य कट होने के कारण स्थानीय निवासियों, विद्यार्थियों और भारी वाहनों के बीच आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सुगम यातायात और व्यावसायिक विकास को गति देने के लिए ढोढसर से गुडलिया मोड़ तक 6-लेन ओवरब्रिज का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।

​रामलाल शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया है कि इन परियोजनाओं की स्वीकृति से क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और यातायात व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधार आएगा। उन्होंने NHAI से जनभावनाओं और सुरक्षा मानकों को देखते हुए शीघ्र स्वीकृति जारी करने का आग्रह किया है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments