सफल प्रतिभागियों को फीस पुनर्भरण के चेक वितरित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान सरकार आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा के दिशा-निर्देशानुसार सत्र 2025-26 में संचालित सस्टेनेबल डेवलपमेंट एंड ग्रीन ग्रोथ सर्टिफिकेट कोर्स के अंतर्गत सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय भागीदारी निभाई। 

इस योजना के तहत महाविद्यालय के कुल 42 विद्यार्थियों ने स्वयं पोर्टल के माध्यम से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (नई दिल्ली) एवं छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई द्वारा संचालित पर्यावरण से संबंधित पाठ्यक्रमों में पंजीकरण करवाया। इनमें से 13 विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक कोर्स पूर्ण कर प्रमाण पत्र प्राप्त किए, जो महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। 

सफल विद्यार्थियों को राज्य सरकार की बजट घोषणा के अंतर्गत फीस पुनर्भरण योजना के तहत चेक वितरित किए गए। यह चेक महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जय भारत सिंह द्वारा प्रदान किए गए।

इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कोर्स विद्यार्थियों को न केवल ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक बनाते हैं। 

कार्यक्रम में नवाचार प्रकोष्ठ की संयोजक व कोर्स कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर रेनू बाला, कोर्स संयोजक प्रोफेसर अमिता कुमारी तथा समिति सदस्य डॉ. दीपा वर्मा, डॉ. नीतू यादव, डॉ. शैलेश यादव, डॉ. रेखा बिश्नोई एवं डॉ. श्रेया भार्गव सहित गणमान्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे नवाचारपूर्ण एवं उपयोगी कार्यक्रमों के संचालन का संकल्प दोहराया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments