​भाजपा देहात मंडल बांसा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी देहात मंडल बांसा के तत्वावधान में श्री दत्तात्रेय आश्रम गोल्यावाला, मोरीजा में आयोजित दो दिवसीय 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर' का समापन हुआ। शिविर के दूसरे दिन मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा राजस्थान के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने शिरकत की और कार्यकर्ताओं में सांगठनिक ऊर्जा का संचार किया। 

उन्होंने ​शिविर के 'वैचारिक अधिष्ठान' सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार है। उन्होंने जोर देते हुए कहा "पार्टी की रीति-नीति, गौरवशाली इतिहास और अंत्योदय का लक्ष्य ही हमारी वास्तविक शक्ति है। 

इन प्रशिक्षण शिविरों का उद्देश्य मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से परिपक्व बनाना है, ताकि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाने में 'सेतु' की भूमिका निभा सकें।

​प्रशिक्षण के दूसरे दिन आधुनिक दौर की चुनौतियों और सांगठनिक विस्तार पर गहन चर्चा हुई। मुख्य वक्ता रामलाल शर्मा, डॉ. निमिषा गौड़ और उपेन यादव ने महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिए। ​कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की गई। 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल गागोरिया, रामावतार अग्रवाल, दिनेश गोरा, मुकेश बलेसरा, जमनलाल सैनी, श्याम शर्मा, रामलाल चोपड़ा, प्रकाश हटवाल, बाबूलाल घोंसल्या, महेश शर्मा, कालूराम जाट, श्रीराम शर्मा, नरोत्तम शर्मा, संतोष जांगिड़, बलवीर शर्मा सहित शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष व अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

​समापन पर मंडल अध्यक्ष शंकर लाल गागोरिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा, जिससे आगामी समय में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments