आरटीयू कोटा के थॉट एंड इनोवेशन सेंटर का वायुसेना अधिकारियों ने किया दौरा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

कोटा (संस्कार सृजन) भारतीय वायुसेना के प्रतिष्ठित अधिकारियों ने आरटीयू कोटा स्थित थॉट एंड इनोवेशन सेंटर का दौरा कर केंद्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इस दल में विंग कमांडर अंशुमान समाजपति, स्क्वाड्रन लीडर कुनाल, फ्लाइट लेफ्टिनेंट अभिजीत और फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमन गुप्ता शामिल थे।

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर निमित्त चौधरी ने बताया कि विजिट के दौरान वायुसेना अधिकारियों ने सेंटर में मौजूद आधुनिक उपकरणों का अवलोकन किया और उनका विश्लेषण किया। उन्नत तकनीकों और नवीन उपकरणों को देखकर वे बेहद खुश और आश्चर्यचकित नजर आए। इस अवसर पर उन्होंने कई नई-नई चीजों और वैज्ञानिक अवधारणाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। 

विंग कमांडर अंशुमान समाजपति ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सेंटर रचनात्मक सोच, नवाचार और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है तथा युवाओं को नई दिशा प्रदान कर रहा है। वायुसेना अधिकारियों ने सेंटर में ध्यान (मेडिटेशन) भी किया, जिससे उन्हें मानसिक शांति और एकाग्रता का अनुभव हुआ।

सेंटर की मुख्य समन्वयक डॉ लता गिदवानी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और सेंटर की उपलब्धियों एवं गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने योग एवं मेडिटेशन की महत्ता पर बल दिया एवं बताया कि ध्यान मन को अराजकता की स्थिति से आनंद की स्थिति में ले जाने का कौशल है। 

दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों में मन बहुत सारे प्रभाव, चिंताएं और तनाव एकत्रित करता है। अतः ध्यान एक ऐसा कौशल है जिससे मन को कम समय में शांत किया जा सकता है। 15-20 मिनट में आप गहन विश्राम का अनुभव कर सकते हैं, जो सबसे गहरे विश्राम से भी अधिक गहरा होता है। ध्यान की कला हमारी मानसिक सतर्कता, शारीरिक तंदुरुस्ती को बढ़ाती है तथा भावनात्मक सामंजस्य को बढ़ाती है।

ध्यान वह अवस्था है जहाँ से सब कुछ आया है और जहाँ सब कुछ जाता है। यह आंतरिक शांति है जहाँ आप आनंद, खुशी और शांति महसूस करते हैं।बी.के. प्रदीप ने अधिकारियों को केंद्र के उपकरणों की कार्यप्रणाली समझाई। विनोद गोचर ने उन्हें गाईडेड मेडिटेशन का अभ्यास कराया | यह दौरा ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा, जिसने सभी अधिकारियों पर गहरा प्रभाव छोड़ा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments