​2047 के संकल्प को सिद्ध करेगा यह बजट– रामलाल शर्मा, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये बजट आत्मनिर्भर व विकसित भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है, जो गरीब, महिला, किसान, युवा, पिछड़े और वंचितों सहित हर वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला साबित होगा।  

उन्होंने कहा कि कर्तव्य भवन में तैयार हुआ यह पहला बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं बल्कि विकसित भारत का स्पष्ट रोडमैप है। इसके तीन प्रमुख कर्तव्य आर्थिक ग्रोथ को गति देना, जनता की उम्मीदों को पूरा करना और सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को मजबूती देना है। किसान कल्याण केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और इस क्षेत्र में कोकोनट प्रोत्साहन योजना से उत्पादन बढ़ेगा और 1 करोड़ किसानों सहित लगभग 3 करोड़ लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। 

साथ ही, राज्य सरकारों के साथ मिलकर इंडियन सैंडलवुड इकोसिस्टम के गौरव को पुनर्स्थापित किया जाएगा। कृषि संसाधनों तक किसानों की आसान पहुँच के लिए ‘भारत विस्तार’ नाम से एक बहुभाषी AI आधारित प्रणाली विकसित की जाएगी। साथ ही इस बजट में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई रफ्तार देने के लिए महत्वाकांक्षी रोडमैप प्रस्तुत करने के साथ साथ कैंसर की 17 दवाओं पर से आयात शुल्क हटाया गया |

हीमोफिलिया, सिकल सेल और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जैसी दुर्लभ 7 बीमारियों की दवाओं पर भी ड्यूटी फ्री, डिफेन्स बजट ₹6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹ 7.85 लाख करोड़ यानी 15.2% की बढ़ोतरी, 7 हाइस्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा, 3 आयुर्वेद एम्स खोलें जाने की घोषणा, मेडिकल टूरिज्म को बढ़ाने के लिए 5 मेडिकल हब, 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले टियर 2 और टियर 3 शहरों के विकास के लिए ₹12.2 लाख करोड़ खर्च करने की घोषणा, 15 हजार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयो और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रियटर लैब्स बनाने की घोषणा सहित महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना की तर्ज पर महिला स्वयं सहायता समूह की उद्यमी महिलाओं के लिए she - मार्ट बनाए जाने की महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गई है। 

पूर्व विधायक शर्मा ने कहा कि निश्चित तौर पर यह बजट भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएगा। ऐसे शानदार, दूरदर्शी और जनहितैषी बजट के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments