समर्पण संस्था सदस्यों ने 17वीं एयू जयपुर मैराथन में दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) मानवता व परोपकार के लिए समर्पित समर्पण संस्था के सदस्यों ने 17 वीं एयू जयपुर मैराथन में पर्यावरण, स्वच्छता , रक्तदान, बालिका शिक्षा व सेवा से सम्बन्धित सामाजिक जागरूकता संदेशों का प्रदर्शन किया ।

मैराथन में संस्था से जुड़े 102 सदस्यों नें पंजीकरण करवाकर टीम के साथ 6 किमी. ड्रीम रन में भाग लिया । जिसकी शुरुआत में सभी सदस्यों ने समर्पण प्रार्थना उच्चारित की जो सभी के आकर्षण का केंद्र रही ।

इस ड्रीम रन में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या के निर्देशन में माइक पर स्वच्छता व पर्यावरण के साथ अनेक सामाजिक जागरूकता के नारे लगाते हुए संस्था सदस्य आगे बढ़े । सदस्यों के हाथों में संस्था के बैनर के साथ कुल 19 सामाजिक जागरूकता संदेशों की तख्तियां थीं । 

इन तख्तियों पर " बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ", "बेटी को मत समझो भार, जीवन का है ये आधार ", "क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी । यही है मेरी ड्रीम सिटी", "रक्तदान महादान", "Save environment save life", "Be a part of the solutoin, not the polution", "एक दो एक दो, पेड़ काटना छोड़ दो", "Save a life give blood," "Excuses never save life, blood donation does", "पर्यावरण का रखे ध्यान तभी बनेगा देश महान ", प्रकृति का न करे हरण, आओ बचाये पर्यावरण, अब हमने यह ठाना हैं, भारत स्वच्छ बनाना है, अगर स्वर्ग मे चाहिए स्थान, तो कीजिए अंगदान आदि स्लोगन फ्लेक्स पर लिखे हुए थे ।

संस्था टीम में संस्था के सचिव कोषाध्यक्ष राम अवतार नागरवाल, आर्किटेक्ट राम प्रसाद लोदिया, एडवोकेट निर्मला सोनी, त्रिलोक माल्या, राकेश प्रजापत, संजीत कुशवाह, मोइन खान सहित सैकड़ों सदस्य शामिल रहे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments