हिन्दी फिल्म स्वाभिमान दा ऑक्सीजन का ट्रेलर महाशिवरात्रि पर हुआ रिलीज़

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) मीणा जनजाति के गौरवशाली इतिहास पर बनी हिन्दी फिल्म "स्वाभिमान दा ऑक्सीजन" का ऑफिसियल ट्रेलर आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रिलीज़ कर दिया गया है । बादल झरवाल ने बताया कि उन्होंने इस दिन को इसलिए चुना है क्योंकि मीणा जनजाति के अधिकांश लोग शिवजी की आराधना करते है । इसलिए इस दिन से बेहतरीन दिन कोई नहीं हो सकता है । इस फिल्म को 17 अप्रेल, 2026 को रिलीज़ किया जा रहा है । बाँलीवुड इन्डस्ट्री के सम्पूर्ण इतिहास मे पहली बार कोई हिन्दी फिल्म मीणा जनजाति के गौरवशाली इतिहास पर बनाई गयी है ।


फिल्म की कहानी, स्क्रीन प्ले, संवाद व गीत बादल झरवाल ने लिखे हैं और निर्देशन भी बादल झरवाल ने ही किया है । मुख्य अभिनेता के रूप में बादल झरवाल के अपोजिट निष्ठा डागूर ने मुख्य अभिनेत्री के रूप मे बाँलीवुड मे एन्ट्री ली है । अन्य कलाकारों में बाँलीवुड से धन्नज्जय सिंह, हितैष धीन्गरा, राखी शुक्ला, सुभाष सेठ, चन्द्र भान सिंह, पूरण मल पारीक उर्फ़ जवान भाई, चंद्र कटारिया, सिकन्दर चौहान, स्मिता मीणा, रामचंद्र मीणा, पवन सिंह राठौड़, स्व.दिलीप सिंह नरूका, दीपा चौधरी , सत्यनारायण टेलर , ओमप्रकाश शर्मा, मोहन शर्मा आदि के साथ मीनाक्षी शर्मा, अशोक मीणा, महेंद्र सिंह खटाणा, अशोक पहलवान, राकेश कुमार दायमा, निशा सेठ, कृष्ण राज पटेल, ईश्वर शर्मा, विवान मीणा, दर्शना झरवाल आदि कलाकारों ने भी बेहतरीन अभिनय किया है । 
फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :- 

 

फिल्म में डीओपी विकास सक्सेना और बलजीत गोस्वामी रहे है । म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में डी  सुशान्त, परमेश्वर लाल व शिखा मंयक ने लाजवाब म्यूजिक दिया है । जबकि गीतों को स्वर दिया है राजेश बीसन, यूवी सिंह, शिखा मयंक, राजेन्द्र जब्डा, कविता व बादल झरवाल ने । फिल्म की एडिटिंग की है गौरव जैन, प्रवेश सक्सेना और अनामिका ने । बेक ग्राउन्ड म्यूजिक दिया है परमेश्वर लाल और संदीप सोनी ने । कोरियोग्राफर अश्वनी मास्टर रहे । फिल्म में मैकअप मैन के रूप में पंकज सेन और हर्षित शर्मा ने सेवाऐ दी है,जबकि हेयर ड्रेसर के रूप मे चेष्ठा और ममता अग्रवाल ने अपना फर्ज अदा किया है । 

फिल्म की सम्पूर्ण शूटिंग रंगीले राजस्थान की खूबसूरत लोकेशंस पर की गयी है । इस फिल्म के एक साथ दो पार्ट बनाये गये हैं, जिनको एक - एक महीनों के अंतराल पर रिलीज़ किया जा रहा है । फिल्म को पूजा फिल्मस कोटपूतली के बैनर तले निर्मात्री सुशीला देवी मीना के लिए बनाया गया है । इसके ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म मीणा जनजाति के इतिहास की बेहतरीन फिल्म होगी ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments