श्री शिरडी साईं मंदिर का त्रिदिवसीय 15वाँ पाटोत्सव भव्य कन्या प्रसादी के साथ संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं तहसील के ग्राम ईटावा भोपजी स्थित श्री शिरडी साईं मंदिर का त्रिदिवसीय 15वाँ पाटोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया । हजारों की संख्या में साईं भक्तों ने दर्शन किए |

मंदिर महंत कैप्टन पृथ्वी सिंह नाथावत ने बताया कि पाटोत्सव के प्रथम दिवस पर श्री राम भक्त मंडल द्वारा विशाल संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया | मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। द्वितीय दिवस पर बाबा का महाभिषेक, हवन और विशाल कन्या प्रसादी का आयोजन हुआ | महिला भक्त मंडल चौमूं द्वारा बाबा के भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दरबार में दी गई।



आज समापन दिवस पर देश विदेश के रंग-बिरंगे फूलों से बाबा का भव्य श्रृंगार कर मनमोहक झांकी सजायी गयी । साथ ही संज्या सती माता की भी मनमोहक झांकी सजायी | महंत कैप्टन पृथ्वी सिंह नाथावत ने कन्या पूजन कर आशीर्वाद लिया | सुबह 11 बजे से विशाल कन्या प्रसादी का आयोजन हुआ जिसमें करीब 2000 कन्याओं ने प्रसादी ग्रहण की | संत समागम का कार्यक्रम भी धूमधाम से संपन्न हुआ | वहीं कार्यक्रम में पधारे गौरक्षक दल के अध्यक्ष शेरसिंह कुमावत का माला,दुपट्टा और फोटो भेंट कर सम्मान किया |

इस दौरान गायक ब्रिजेश कुमार निवाणा एंड पार्टी और भंवर खां ने साईं बाबा को मधुर भजनों से रिझाया | मधुर भजनों पर भाव विभोर होकर महिलाएं नाचने पर मजबूर हो गयी |

इस अवसर पर रामोतार, बलदेव, तोफ़ान जांगिड़, विक्रम सिंह गौड़, जयसिंह गौड़, हनुमान सिंह चंद्रावत, दीपेन्द्र सिंह चंद्रावत, शिशुपाल यादव , नेहा शेखावत, दीप सिंह, रविन्द्र सिंह, मंगल सैनी, सुप्यार कँवर, श्याम कँवर उदावत, कंचन टांक, गोविन्द कँवर चंद्रावत, कालू भिंडा, बन्ना सा, सोमनाथ शर्मा, जितेन्द्र सिंह नाथावत,भूपेन्द्र सिंह नाथावत, नवदीप सिंह नाथावत, अंजलि नाथावत, आयुषी नाथावत, अनुष्का नाथावत सहित हजारों की संख्या में साईं भक्त मौजूद रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments