चौमूं में भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी का पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर से सालासर बालाजी के दर्शन के लिए जाते समय आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी का चौमूं आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिको के द्वारा साफा पहनाकर और माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। महामंत्री सैनी के स्वागत में माली समाज के लोगों ने जेसीबी मशीन पर खड़े होकर पूरे काफिले पर पुष्प वर्षा की। नगर परिषद से लेकर सैनी समाज सभा भवन तक उन्हें खुली जीप में बैठाकर ले जाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 'भारत माता की जय' और 'भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद' के गगनभेदी नारे लगाए। माली समाज द्वारा सभा भवन में महामंत्री भूपेन्द्र सैनी का नागरिक अभिनंदन कर स्वागत सम्मान किया गया।

कार्यकर्ताओं का आभार और बजट की सराहना :-

संबोधन के दौरान प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें रामलाल शर्मा के साथ विद्यार्थी परिषद से लेकर युवा मोर्चा तक विभिन्न संगठनों में लंबे समय तक कार्य करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने केंद्रीय बजट पर चर्चा करते हुए इसे 'सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी' बताया और कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग के कल्याण को समर्पित है।

साधारण कार्यकर्ता को मिलता है सर्वोच्च पद: रामलाल शर्मा :-

पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ बूथ स्तर के साधारण कार्यकर्ता को भी उसकी मेहनत और निष्ठा के दम पर पार्टी के सर्वोच्च पदों तक पहुँचने का अवसर मिलता है।

इस भव्य स्वागत कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता एवं मीडिया पैनलिस्ट गुड्डू सैनी, जिलाध्यक्ष सुरेश सैनी, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, पूर्व अध्य्क्ष आशीष दुसाद, कालूराम जाट, गजानंद कुमावत, संदीप शर्मा, राहुल बागड़ा, गजेंद्र यादव, आलोक जांगिड़, महेश शेरावत, हनुमान बागड़ा, अरविंद यादव, सैनी समाज अध्यक्ष हीरालाल पांच्या, पूर्व अध्यक्ष दिनेश तिगरिया, मदन सतरावला, मदनलाल जादम, कवि रामावतार सैनी, मदन बगड़ी, हनुमान सिंगोदिया, रामावतार जमालपुरिया, कैलाश बेनाडिया, मनोज पत्रकार, गौरव सैनी, धर्मेन्द्र बंजारा, बजरंग कुमावत, मोहन लाल, बन्ना लाल जाटावाली, नानूराम सैनी, राजेंद्र फौजी, रफीक नागौरी, बाबूलाल यादव, रामावतार कुलदीप, बलदेव टांक सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, सैनी समाज के प्रबुद्ध जन और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments