श्री राधा गोविंद राजकीय महाविद्यालय में हुआ एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) श्री राधा गोविंद राजकीय महाविद्यालय, कंवर नगर, ब्रह्मपुरी, जयपुर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हर्षोल्लासपूर्वक हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. के. के. कुमावत, राज्य समन्वयक (एनएसएस) आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, जयपुर रहे | विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. गोविंद शरण शर्मा, जिला समन्वयक, एनएसएस उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुमन भाटिया एवं मंचाशीन अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर एनएसएस के लक्ष्य गीत के साथ किया । तत्पश्चात प्राचार्या प्रो. सुमन भाटिया ने अतिथिगण का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती है। उन्होंने स्वयंसेवकों से शिविर में प्राप्त अनुभवों को जीवन में आत्मसात कर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। 

मुख्य अतिथि डॉ. के. के. कुमावत ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह योजना नेतृत्व क्षमता, मानवीय संवेदनाओं तथा जीवन मूल्यों के विकास में सहायक सिद्ध होती है। डॉ. गोविन्द शरण शर्मा ने कहा कि एनएसएस विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आत्मविश्वास एवं नेतृत्व गुणों का विकास करता है, जिससे विद्यार्थी एक आदर्श नागरिक बनकर समाज कल्याण में अपनी भूमिका निभा सकते है। स्वयंसेवक हर्षित सैनी ने सात दिवसीय विशेष शिविर की रूप रेखा प्रस्तुत की।

इस अवसर पर प्रो. एस पी सिंह एवं नाथू सिंह ने स्वयंसेवकों के साथ महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया तथा विद्यार्थियों को अपने उद्धबोधन से लाभान्वित किया। जी.डी. शर्मा के नेतृत्व में प्रसन्नता टीम द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान प्रत्येक दिन स्वयंसेवकों हेतु उत्कृष्ट स्वच्छ एवं स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय विकास समिति सम्मानित सदस्य विनोद मुद्द्मल एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक मान प्रकाश की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

समापन समारोह के अंतर्गत छात्राओं द्वारा विभिन्न सास्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयसेवकों को पुरस्कृत किया गया। शिविर में सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक के रूप में सागर महावर एवं लकी सैनी तथा सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका के रूप में रेशम बानो एवं संगीता उज्जैनिया का चयन किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन स्वयंसेविकाओं रिफा उरूज एवं रेखा द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीता कुमारी द्वारा किया गया। अनुशासन व्यवस्था का दायित्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विवेक कुमार चूलेट द्वारा निभाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्यों एवं कार्यालय कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। अंत में राष्ट्रगीत वदे मातरम् एवं राष्ट्रगान जन गण मन' के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments