माली समाज विकास समिति के तत्वावधान में चौथा परिचय सम्मेलन हुआ आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं शहर में माली समाज विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। शहर के रींगस रोड स्थित सैनी समाज सभा भवन में समिति अध्यक्ष हीरालाल सैनी पाच्यां के नेतृत्व में चौथा परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। 

इस सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियों ने आकर अपना परिचय दिया। माली समाज विकास समिति द्वारा आगामी 26 मार्च को रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित किए जाने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए अब तक 23 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, अभिभावक और युवा मौजूद रहे। 

समिति के महामंत्री मदनलाल मालेरिया ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियां शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों में सम्मेलन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और लगातार नए जोड़े भी रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क कर रहे हैं।

वहीं समिति के कोषाध्यक्ष एडवोकेट कुमार गौरव सैनी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सौंपी गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अगला परिचय सम्मेलन 1 मार्च 2026 को इसी स्थान पर आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक योग्य युवक-युवतियों को इस सामूहिक विवाह सम्मेलन से जोड़ा जा सके। समाज के लोगों ने सामूहिक विवाह सम्मेलन को सामाजिक एकता और सहयोग का प्रतीक बताते हुए इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजमल ठेकेदार, माली समाज विकास समिति अध्यक्ष हीरालाल पाच्यां, महामंत्री मदनलाल मालेरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष माया सांखला, पूर्व अध्यक्ष मदनलाल सतरावला, मदन जादम,  प्रहलाद सहाय अधोपिया, दिनेश तिगरिया, सैनी कर्मचारी संस्थान ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सिंगोदिया, नंछुराम बिश्नालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभाती लाल ठेकेदार, सूरजमल करवा, पूरण मल करवा, हनुमान सहाय तंवर, अशोक रोलावन, महेंद्र जमालपुरिया, ओमप्रकाश भगत, मोहनलाल सिंगोदिया, हीरालाल जादम, कैलाश सिंगोदिया, सायर बागड़ी, बंसी मिस्त्री, गोपाल पापटवान, हीरालाल सैनी लैब टेक्नीशियन, कोषाध्यक्ष एडवोकेट कुमार गौरव सैनी, सहित सैकड़ो की संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments