जिला प्रशासन ने स्काउट गाइड के सराहनीय कार्यों पर जताया संतोष

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

सीकर (संस्कार सृजन) खाटूश्यामजी श्री श्याम फाल्गुनी लक्खी मेले में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मेला सेवा ऐतिहासिक शिविर पूरे राज्य ही नहीं पूरे राष्ट्र में अपनी पहचान तथा जनसाधारण पर सेवा की अमिट छाप छोड़ने वाला जारी है। 

शिविर संचालक सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा ने बताया की विभिन्न स्थानीय संघों से आए आंदोलन के कर्मठ ऊर्जावान स्काउटर गाइडर स्काउट गाइड रोवर रेंजर द्वारा दिन रात चार पारियों में निशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहे हैं | 

स्काउट गाइड सदस्यों द्वारा उद्घोषणा करवाना एवं पर्ची बनाना, खोया पाया जिसमें मोबाइल आवश्यक, दस्तावेज, नकद राशि सहित अनेकों प्रकार की वस्तुएं जमा करवा कर संबंधित के पास पहुंचाना, श्याम कुंड में  भोजन एवं नाश्ते के पैकेट पैक करना, गुमशुदा लोगों को परिजनों से मिलाना, बैरिकेटिंग में श्रद्धालुओं को पानी के पाउच वितरण करना, प्राथमिक चिकित्सा में सहयोग एवं श्रद्धालुओं को अस्पताल तक पहुंचाना, स्वच्छता कार्य, दिव्यांग वृद्ध जनों को व्हील चेयर से दर्शन में सहयोग सहित विभिन्न प्रकार की सेवाओं को स्काउट गाइड सदस्यों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। 

सेवा से अभिभूत प्रत्येक दर्शनार्थी द्वारा स्काउट सदस्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखकर ‌अपने-अपने तरीके से धन्यवाद ज्ञापित करने का उत्सुक देखा गया, इतना ही नहीं बल्कि जिला प्रशासन एवं मेला मजिस्ट्रेट मोनिका सामोर एवं मंदिर कमेटी के पदाधिकारी ने भी स्काउट गाइड के कार्यों की भूरी भूरी प्रसन्नता व्यक्त की | एकादशी पर स्काउट गाइड रोवर रेंजर द्वारा रथ यात्रा में भी सहयोग प्रदान किया जाएगा। 

इस मौके पर रामलाल चौधरी, गिरधारी लाल डावर, सचिव पवन कुमार शर्मा, प्रभुदयाल कुमावत, एडवोकेट जनार्दन शर्मा,‌ सुवालाल कुमावत, विष्णु शर्मा, पप्पू राम मीणा, राजवीर सिंह यादव, सांवरमल छब्बरवाल, सीताराम गुप्ता, देवीलाल जाट, मोहनलाल सुखाड़िया, दिलीप कुमार तिवाडी, रामनिवास डाबला, रामपाल सिंह, धनराज सैनी, राघव शर्मा, इरशाद, लखन बावरिया, निक्की जांगिड़, रामप्रसाद भास्कर, पितांबर लोरा, सचिन शर्मा, सहित स्काउट, गाइड, रोवर रेंजर स्काउटर, गाइडर, रोवर लीडर व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments