चौमूं प्रेस क्लब के चुनाव सर्वसम्मति से हुए संपन्न, डॉ.के.एल. कुमावत निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) प्रेस क्लब चौमूं के चुनाव नगरपरिषद सभागार में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में सभी पदों पर निर्विरोध चयन किया गया। वरिष्ठ पत्रकार डॉ.के.एल. कुमावत को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर विकास शर्मा, महामंत्री पद पर बी.एल. भंडारी तथा कोषाध्यक्ष पद पर संदीप अग्रवाल निर्वाचित हुए।

चुनाव अधिकारी जितेंद्र रागेय ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी सदस्यों की सहमति से चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई, जिससे संगठन में एकजुटता और आपसी सहयोग का संदेश गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन के बाद प्रेस क्लब परिसर में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों एवं सदस्यों ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर सम्मान किया। साथ ही उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद डॉ.के.एल. कुमावत ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेस क्लब को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, उनके हितों की रक्षा तथा निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उपाध्यक्ष विकास शर्मा, महामंत्री बी.एल. भंडारी और कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने भी सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए संगठन के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब चौमूं को एक सशक्त मंच के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नए नेतृत्व से प्रेस क्लब की गरिमा बनाए रखने और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा की अपेक्षा जताई। चुनाव के सफल आयोजन से चौमूं प्रेस क्लब में उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

इस मौक़े पर पूर्व अध्यक्ष दिवाकर भारती, आशीष तिवाड़ी, रामवतार शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, भगवान सहाय यादव, जयपाल सिंह, डॉ.सीता राम कुमावत, गजानंद कुमावत, विष्णु कुमावत, भाग सिंह, अहसान, कैलाश पाराशर सहित अनेक पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments