पलसाना में विराट हिंदू सम्मेलन हुआ संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

पलसाना (संस्कार सृजन) कस्बे के रामलीला मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। निंबार्क संप्रदाय एवं श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर पलसाना के महंत मनोहर शरण शास्त्री के सानिध्य में प्रारंभ हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कथावाचक पंडित मुक्तिलाल शास्त्री ने की। 

मुख्य वक्ता युवा कवि दीपक सिंह बारहठ एवं सूर्य प्रकाश रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद सरस्वती वंदना और अतिथियों के सम्मान का कार्यक्रम हुआ। सम्मेलन में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही, जिससे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा। हिंदू सम्मेलन में जूडो कराटे के विद्यार्थियों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत को भावपूर्ण बनाया।

महंत मनोहर शरण शास्त्री महाराज ने अपने संबोधन में सनातन संस्कृति, सनातन धर्म और सामाजिक जीवन से जुड़ी बात कहते हुए समाज को एकजुट रहने की बात कही। कहा कि ऐसे कार्यक्रम से समाज को नई दिशा और ऊर्जा मिलती है। उन्होंने सर्व हिंदू समाज से एकजुट होकर सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया। 

वीर रस के कवि दीपक सिंह बारहठ ने हिंदू समाज की संस्कृति और एकता पर अनेक मुक्तक एवं ओजस्वी भाषण देकर खूब तालियां बटोरी। कागज के टुकड़ों पर जिनके ईमान बिकाऊ है जीवन के स्वाभिमान की अभिलाषा वे क्या जाने जौहर की परिभाषा। जैसी पंक्तियां मंच समापन के बाद भी लोगों के मुंह पर गुनगुनाती रही।

सम्मेलन के दौरान जैविक खेती के लिए मालीराम कुमावत, गौशाला संचालक के लिए मन्नू बुआजी किन्नर, गौ सेवा के लिए संजय अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल, आर्यन महर्षी, सेवार्थ फाउंडेशन के शिवराज सिंह शेखावत, शूटिंग के लिए दीपेंद्र सिंह, मदन लाल मीणा, खेल में गोल्ड मेडल दिलाने वाली यस्मिता कुमावत सहित 11 प्रतिभाओं को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षता कर रहे पंडित मुक्ति लाल शास्त्री ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए सम्मेलन के समापन की घोषणा की। इन्होंने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता लाना, सनातन संस्कृति के मूल्यों का संरक्षण करना तथा हिंदू समाज को संगठित और मजबूत बनाना है।

सम्मेलन के समापन के बाद सभी उपस्थित लोगों के लिए गोयल परिवार राजपुरा वालों की तरफ से प्रसाद की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद रामचंद्र सिंह बिजारणिया एवं पं रामगोपाल चोटिया ने किया। इस दौरान पलसाना के प्रमुख मार्गो से होते हुए डीजे के साथ कलश यात्रा भी निकाली गई जिसका पुष्प वर्षा के साथ जगह-जगह शानदार स्वागत किया गया।

रिपोर्ट - पवन कुमार शर्मा

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments