जय हिंद कंप्यूटर इंस्टिट्यूट एंड लाइब्रेरी में मनाया पुलवामा बलिदानी दिवस

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) आज 14 फरवरी 2026 को जय हिंद कंप्यूटर इंस्टिट्यूट एंड लाइब्रेरी सुखेर के तत्वावधान में आज से 7 वर्ष पूर्व पुलवामा में शहीद हुए देश के जांबाज सिपाहियों को याद किया गया और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।


प्रबंध निदेशक प्रदीप मेघवाल ने बताया कि सात वर्ष पहले 14 फरवरी 2019 को जब दुनियाभर में वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा था | श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर विश्व प्रसिद्ध केसर की क्यारियों के पास लेथपोरा पुलवामा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक जोरदार बम धमाके के साथ धुएं का गुब्बार उठा और उसके बाद वहां केसर की खुश्बू नहीं सीआरपीएफ के 40 वीर बलिदानियों के जलते मांस और बारूद की गंध थी।

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के लिए नहीं, बल्कि आतंक के समूल नाश के निर्णायक घोषणा दिवस के रूप में। लगभग 48 वर्ष बाद पहली बार भारतीय वायुसेना ने किसी शत्रु देश के भीतर हमला कर आतंकी शिविरों को नष्ट किया था। 

पुलवामा हमले के बाद जिस तरह से पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ खड़ा हुआ, उसने भारतीय राजनीतिक नेतृत्व की आतंकवाद के खात्मे की संकल्पबद्धता को एक नयी ताकत दी और आतंकवाद-अलगाववाद के खिलाफ एक निर्णायक युद्ध शुरू हुआ और उसका सुखद परिणाम आज सभी देख रहे हैं। जिस तरह ऑपरेशन सिंदूर में देश के जांबाज सिपाहियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए थे। 

मेघवाल ने बताया कि आज हमें देश के जवान और किसान की हमेशा मदद के लिए तैयार रहना चाहिए। आज प्रत्येक व्यक्ति को देश के साथ तन मन धन से लगकर देश के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। 

सचिव जितेंद्र मेघवाल ने बताया कि इस अवसर पर कोरोना वारियर लव कुमार शर्मा, करतार सिंह भंवर लाल लोहार, विक्रम चंदेल, गोविंद मेघवाल, विकास मेघवाल,मीरा गरासिया, सुनीता खराड़ी, हरेंद्र शर्मा, श्याम सिंह मीणा, चंदू कुमारी रावत, महेंद्र सिंह दुलावत, कमल सिंह, राजश्री मीणा आदि उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments