एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया जनजागरण रैली का आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आर.एल. सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा (जयपुर) में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस पर ग्राम भ्रमण, जनजागरण रैली, नुक्कड़ नाटक एवं पंचायत स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सी.एल. परिहार के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सी.एल. परिहार द्वारा जनजागरण रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली में एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वच्छता, नशामुक्ति, बेटी शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता संबंधी नारों के माध्यम से ग्रामवासियों को प्रेरित किया।

इस अवसर पर उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत डॉ. अनंता माथुर एवं डॉ. मनप्रकाश मीणा की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को ग्राम स्तर पर जनसंपर्क, सामुदायिक सहभागिता एवं सेवा कार्यों के महत्व से अवगत कराया तथा ग्रामीण विकास मे युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

ग्राम भ्रमण के दौरान स्वयंसेवकों ने ग्राम पंचायत के सरपंच से संवाद स्थापित किया। विद्यार्थियों ने पंचायती राज व्यवस्था की संरचना, अधिकार एवं कार्यप्रणाली के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा ग्राम स्तर पर आने वाली समस्याओं—जैसे जल संकट, स्वच्छता, सड़क एवं शिक्षा—पर चर्चा की। सरपंच ने विद्यार्थियों को पंचायती राज की चुनाव प्रक्रिया एवं ग्राम सभा की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा सामाजिक जागरूकता विषयों पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण एवं नशामुक्ति का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने प्रस्तुति की सराहना की तथा विद्यार्थियों के प्रयासों को सराहा।

राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनों प्रभारी आशीष टांक, संजय सैनी एवं डॉ. शिखा पाटनी के संयुक्त समन्वय में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा के प्रति निरंतर समर्पित रहने का संदेश दिया। यह दिवस विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ | जिससे उन्हें ग्राम प्रशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की व्यावहारिक समझ प्राप्त हुई।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments