अग्निवीर के 25,000+ पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय सेना ने 12 फरवरी 2026 को अग्निवीर भर्ती 2026 (Indian Army Agniveer 2026) की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत देशभर के अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभियान के माध्यम से अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), तकनीकी, क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी और ट्रेड्समैन सहित 25,000 से अधिक पद भरे जाएंगे।

इच्छुक उम्मीदवार 13 फरवरी 2026 से आधिकारिक पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और निर्धारित तिथि के भीतर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन :-

अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD): उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है, जिसमें कुल मिलाकर कम से कम 45% अंक और प्रत्येक विषय में 33% अंक होने चाहिए।

अग्निवीर टेक्निकल: उम्मीदवार ने 12वीं विज्ञान (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी) विषयों के साथ पास की हो, जिसमें कुल 50% अंक और हर विषय में 40% अंक हों, या फिर 10वीं के साथ 2 साल का आईटीआई कोर्स किया हो।

अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी: उम्मीदवार 12वीं किसी भी स्ट्रीम से कम से कम 60% कुल अंकों के साथ पास हो और प्रत्येक विषय में 50% अंक हों, साथ ही अंग्रेजी और गणित/लेखा विषय अनिवार्य हों।

अग्निवीर ट्रेड्समैन: उम्मीदवार 8वीं या 10वीं साधारण रूप से पास हो और प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त किए हों।

भारतीय सेना अग्निवीर 2026: जरूरी तिथियां

अधिसूचना जारी होने की तिथि-12 फरवरी 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि-13 फरवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि-1 अप्रैल 2026

ऑनलाइन CEE परीक्षा-1 जून - 16 जून 2026

भर्ती रैली : क्षेत्रवार तिथि बाद में सूचित की जाएगी

Agniveer Bharti 2026: चयन प्रक्रिया :-

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती दो चरणों में पूरी होती है - पहले ऑनलाइन परीक्षा और फिर भर्ती रैली।

पहला चरण: ऑनलाइन परीक्षा (CEE) सबसे पहले सभी उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर आधारित परीक्षा देनी होती है। यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) की होती है। सही जवाब देने पर पूरे अंक मिलते हैं और छोड़े गए प्रश्न पर कोई अंक नहीं मिलता।

दूसरा चरण: भर्ती रैली ऑनलाइन परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाती है और उसी के अनुसार उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाता है।

अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर पद के लिए उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट भी देना होता है, जिसमें अंग्रेजी में लगभग 30 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी है। टाइपिंग टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवार ही आगे की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क :-

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन या प्रोसेसिंग शुल्क 250 रुपये है। इसे केवल SBI पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है, जिसमें नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। एक बार भुगतान किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

कितना मिलेगा वेतन :-

चयनित उम्मीदवारों को विशेष मासिक वेतन दिया जाएगा, जो पहले वर्ष में 30,000 रुपये से शुरू होकर हर साल 5,000 रुपये बढ़कर चौथे वर्ष में 40,000  रुपये तक पहुंच जाएगा। इसमें से 30% वेतन अग्निवीर कोष में जमा होगा, जिससे पहले वर्ष में प्राप्त वेतन लगभग 21,000  रुपये और चौथे वर्ष में लगभग 28,000  रुपये होगा।

ऐसे करें आवेदन :-

उम्मीदवार सफलतापूर्वक अपना आवेदन जमा करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

आधिकारिक वेबसाइट भारतीय सेना (joinindianarmy.nic.in) पर जाएं।

होमपेज पर "अग्निपथ" टैब पर क्लिक करें।

“पंजीकरण” पर क्लिक करें और अपने आधार कार्ड या कक्षा 10वीं प्रमाण पत्र की जानकारी का उपयोग करके प्रोफाइल पूरा करें।

अपने पंजीकृत ईमेल और पासवर्ड से लॉगिन करें।

व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण सही-सही भरें।

जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर और मार्कशीट अपलोड करें।

आवेदन शुल्क और बैंक शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।

फॉर्म की पूरी जानकारी चेक करें और "सबमिट" पर क्लिक करें।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069



Post a Comment

0 Comments