मुस्कान वरिष्ठ नागरिक क्लब: जादूगर शाका के करतबों से मंत्रमुग्ध हुए सदस्य

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) मुस्कान वरिष्ठ नागरिक क्लब में प्रतिदिन इंडोर गेम्स एवं सप्ताहांत विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से सदस्यों के भरपूर मनोरंजन के साथ उनकी शारीरिक एवं मानसिक सक्रियता बढ़ाने के लिए आउटडोर गतिविधियाँ जैसे पिकनिक, वन भ्रमण, देशाटन का भी नियमित रूप से आयोजन करता रहता है।


मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की इसी कड़ी में इच्छुक 180 सदस्यों के लिए एस.के. इवेंट कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय अटल सभागार में एक रोमांचक मैजिक शो का आयोजन किया गया जिसमे मात्र 100 रुपए टोकन चार्ज लिया गया | कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा जादूगर शाका एवं उनकी पूरी टीम का पारंपरिक उपर्णा ओढ़ाकर एवं बुके भेंटकर गौरवपूर्ण स्वागत किया गया। 

तत्पश्चात् जादूगर शाका और उनके सहयोगियों ने जादू के अनेक अद्भुत करतब पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इनमें एक लड़की को हवा में उड़ा देना, तेज धार वाले ब्लेड को मुँह में डालकर उससे लंबी-लंबी रंगीन डोरियाँ निकालना, अंडों को गायब कर देना तथा अन्य आश्चर्यजनक चमत्कार प्रमुख थे। सदस्यों ने इन करतबों पर जोरदार तालियों के साथ प्रशंसा की तथा कई बार आश्चर्य से चिल्ला उठे। कार्यक्रम का समापन जादूगर शाका के साथ सभी सदस्यों के सामूहिक फोटो सेशन के साथ हुआ। क्लब अध्यक्ष ने जादूगर शाका एवं एस.के. इवेंट कंपनी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सदस्यों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हुए उन्हें तिलिस्म की दुनिया की सैर कराते है |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments