ज्योति नगर बस्ती में भव्य हिन्दू सम्मेलन आयोजित, पंच परिवर्तन पर हुआ विचार-मंथन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) रघु वाटिका सहकार मार्ग पर विश्वविद्यालय नगर स्थित ज्योति नगर बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की पूजा एवं आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर कठपुतली नगर एवं भोजपुरा बस्ती से विशाल एवं भव्य कलश यात्रा विभिन्न चौराहों एवं गलियों से होती हुई निकाली गई |

कार्यक्रम स्थल रघु वाटिका पहुँची, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। हजारों की संख्या में उपस्थित नागरिकों द्वारा भारत माता की जय एवं जय श्रीराम के गगनभेदी उद्घोष लगाए गए, जिससे संपूर्ण वातावरण राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना से ओतप्रोत हो गया। 

कार्यक्रम के दौरान मुख्य बौद्धिक वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संजय कुमार ने अपने उद्बोधन में संघ के पंच परिवर्तन विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सामाजिक समरसता, स्वावलंबन, नागरिक कर्तव्यबोध एवं राष्ट्र निर्माण में समाज की सक्रिय भूमिका पर बल दिया तथा पंच परिवर्तन के माध्यम से भारत को सुदृढ़, संगठित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को रेखांकित किया। 

कार्यक्रम संयोजक डॉ. अभिनव शर्मा रहे, जो राजस्थान हाई कोर्ट में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के लिए सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। सम्मेलन में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, जिनमें दो हाथों में तलवार नृत्य कल्पना गौड़, पूनम शर्मा, विद्या मेहता, प्रिय मेहता एवं भारती शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया |

कालबेलिया नृत्य राजकी सपेरा ने प्रस्तुत किया, “देश रंगीला-रंगीला” नृत्य मीनाक्षी शर्मा एवं समूह द्वारा प्रस्तुत हुआ | एकल नृत्य प्रदीप्ति शर्मा, युगल नृत्य कल्पना गौड़ एवं प्रिया मेहता तथा समूह गान अरुणा गौड़ एवं सहयोगियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। 

“हिंदू धर्म है महान, जात-पात पे न दो ध्यान” विषयक संदेशात्मक प्रस्तुति को विशेष सराहना मिली, जिससे सामाजिक समरसता का भाव सशक्त रूप से अभिव्यक्त हुआ। महिला समाजसेवी अरुणा गौड़ ने अपने विचार रखते हुए सामाजिक समरसता, पारिवारिक एकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन सिद्धार्थ गौड़ द्वारा किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments