राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूं में मातृ-पितृ पूजन दिवस एवं स्वीप गतिविधि का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) मोरीजा रोड़ स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूं में निर्वाचन साक्षरता क्लब, एनएसएस एवं रेंजर्स के संयुक्त तत्त्वावधान में मातृ-पितृ पूजन दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग की स्वीप गतिविधि के अन्तर्गत “पाती माँ और पिता के नाम” गतिविधि, व्याख्यान श्रृंखला तथा निर्वाचन की महत्ता पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में मातृ-पितृ सम्मान के साथ-साथ मतदान एवं लोकतांत्रिक जागरूकता को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजेन्द्र कुमार द्वारा की गयी। प्राचार्य  ने जीवन में माता-पिता की भूमिका एवं उनके महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए स्वीप गतिविधि के माध्यम से छात्राओं को प्रेरित किया कि वे पत्र लेखन के माध्यम से अपने अभिभावकों को निष्पक्ष एवं स्वच्छ मतदान हेतु जागरूक करें।

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस अधिकारी भगवान सहाय शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने छात्राओं को कार्यक्रम की सम्पूर्ण रूपरेखा बताते हुए इसके पीछे की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं लोकतांत्रिक महत्ता को समझाया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ईएलसी क्लब की संयोजक डॉ प्रीति सिंह, एनएसएस प्रभारी डॉ. चन्द्र मोहन राजोरिया, रेंजर प्रभारी नीलम शर्मा एवं शाहीना परवीन ने सक्रिय भूमिका निभायी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य शमशेर खान, डॉ. हंसा लुनायच, कंप्यूटर अनुदेशक शिव सैनी सहित छात्राएँ उपस्थित रही।

कार्यक्रम छात्राओं को निर्वाचन एवं मतदान के प्रति जागरूक बनाने तथा समाज में अभिभावकों सहित प्रत्येक नागरिक को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments