मीरा डेंटल हॉस्पिटल द्वारा 2 दिवसीय दंत जागरूकता एवं परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

भरतपुर (संस्कार सृजन) मीरा डेंटल हॉस्पिटल की ओर से स्थानीय विद्यालय में 19 फरवरी एवं 24 फरवरी को दो दिवसीय निःशुल्क दंत-जागरूकता एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 से अधिक विद्यार्थियों के दांतों की जांच कर उन्हें दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

शिविर के दौरान बच्चों को दांतों की सामान्य समस्याएं, कैविटी से बचाव, सही ब्रश करने की विधि, अधिक मीठा खाने से होने वाले नुकसान तथा मुंह की स्वच्छता बनाए रखने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही प्रत्येक बच्चे को उपहार स्वरूप टूथपेस्ट, माउथवॉश एवं स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

मीरा डेंटल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. कुलदीप तिवारी के नेतृत्व में डॉ. ट्विंकल दीक्षित, डॉ. एलिस सिंह और डॉ रविंद्र सिंह ने बच्चों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया। जिन बच्चों का पूर्ण उपचार शिविर के दौरान संभव नहीं हो पाया, उन्हें अस्पताल में प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाली निःशुल्क ओपीडी में जांच व उपचार के लिए आने के लिए कहा गया।

डॉ. तिवारी ने बताया कि “बचपन में दांतों की सही देखभाल की आदत डालना बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी उम्र की लापरवाही आगे चलकर गंभीर दंत रोगों का कारण बनती है। मीरा डेंटल हॉस्पिटल प्रत्येक रविवार को जरूरतमंद मरीजों की निःशुल्क जांच करता है, ताकि सभी को बेहतर दंत स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।” विद्यालय प्रशासन ने इस जनहितकारी पहल के लिए मीरा डेंटल हॉस्पिटल की टीम का आभार व्यक्त करते हुए इसे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments