नाबार्ड के सहयोग से जागृति संस्थान द्वारा 3 दिवसीय CAT एक्सपोज़र विज़िट सफलतापूर्वक संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) National Bank for Agriculture and Rural Development (नाबार्ड) के सहयोग से Jagrati Sansthan द्वारा 12 से 14 फरवरी 2026 तक आयोजित कैपेसिटी बिल्डिंग फॉर एडॉप्शन ऑफ टेक्नोलॉजी (CAT) एक्सपोज़र विज़िट कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में अजमेर जिले के कुल 25 किसानों ने सक्रिय भागीदारी की।

प्रशिक्षण का आयोजन Fragrance & Flavour Development Centre (FFDC), कन्नौज (उ.प्र.) में किया गया, जहाँ किसानों को सुगंधित एवं औषधीय फसलों, विशेषकर गुलाब की वैज्ञानिक खेती, डिस्टिलेशन तकनीक, आवश्यक तेल निष्कर्षण, गुलाब जल, गुलकंद, अत्तर एवं रोज़ ऑयल निर्माण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के उपरांत किसानों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम उनके लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। किसानों ने कहा कि: उन्हें पहली बार सुगंधित फसलों के वैज्ञानिक प्रसंस्करण की प्रत्यक्ष जानकारी मिली। मूल्य संवर्धन और बाजार से सीधा जुड़ाव आय वृद्धि का मजबूत माध्यम बन सकता है। वे अपने क्षेत्र में गुलाब एवं अन्य सुगंधित फसलों की खेती प्रारंभ करने के लिए उत्साहित हैं। किसानों ने जागृति संस्थान एवं नाबार्ड के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।

नाबार्ड अजमेर की जिला विकास प्रबंधक (DDM) ने अपने संदेश में कहा कि जागृति संस्थान ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को संगठित कर उन्हें तकनीक, प्रशिक्षण और बाजार से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे exposure कार्यक्रम किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर मूल्य संवर्धन और उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करते हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जागृति संस्थान की प्रतिबद्धता, जमीनी कार्यशैली और किसानों के साथ निरंतर संवाद ही इस कार्यक्रम की सफलता का मुख्य आधार है।

जागृति संस्थान ने भविष्य में भी किसानों के लिए आधुनिक तकनीक, नवाचार एवं बाजार उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखने का संकल्प दोहराया, ताकि किसान आत्मनिर्भर बनकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना सकें। यह कार्यक्रम किसानों के लिए केवल एक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि “सीख से समृद्धि” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments