इग्नू द्वारा दूरस्थ शिक्षा मोड के अंतर्गत पाँच नए करियर केंद्रित कार्यक्रम प्रारंभ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), द्वारा दूरस्थ शिक्षा (ODL) मोड के अंतर्गत पाँच नए करियर केंद्रित कार्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। इनमें दो स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रम, दो स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम तथा एक स्नातक डिग्री कार्यक्रम शामिल हैं। 

डॉ. ममता भाटिया, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय केंद्र जयपुर ने बताया कि एम.एससी. डेटा साइंस एवं एनालिटिक्स (MSCDSA) दो वर्षीय कार्यक्रम है, जो संगणनात्मक एवं सांख्यिकीय कौशलों के माध्यम से वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान पर केंद्रित है। मास्टर ऑफ आर्ट्स इन ह्यूमन वैल्यूज एंड एथिक्स (MAHUE) नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप दो वर्षीय स्नातकोत्तर कार्यक्रम है। 

पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन भारतीय दर्शन (PGDBD) तथा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन वेस्ट मैनेजमेंट (PGDWAM) एक वर्षीय कार्यक्रम हैं। इसके अतिरिक्त बी.एससी. फैब्रिक एवं एपेरल डिजाइन (BSCFFAD) तीन वर्षीय स्नातक कार्यक्रम है, जो रचनात्मक एवं उ‌द्योगोन्मुखी करियर के लिए उपयोगी है।

उन्होंने यह भी बताया की जनवरी 2026 सत्र के लिए नवीन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी 2026 कर दी गई है। ‌द्वितीय/तृतीय वर्ष अथवा ‌द्वितीय से छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को 28 फरवरी से पूर्व पुनः पंजीकरण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, इग्नू द्वारा मार्च 2026 में 39वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। 

इस समारोह में दिसंबर 2024 एवं जून 2025 सत्रांत परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को उपाधियों एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ignou.ac.in/ अथवा क्षेत्रीय केंद्र जयपुर से rcjaipur@ignou.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments