Rashifal: आज 28 फरवरी 2026 का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 28 फरवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 28 फरवरी 2026 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |

मेष राशि - (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष राशि - (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

मिथुन राशि - (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

कर्क राशि - (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह राशि -  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या राशि - (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

तुला राशि - (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक राशि - (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु राशि - (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मकर राशि - (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कुंभ राशि - (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

मीन राशि - (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मेष राशि- मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है, इसलिए रिएक्शन देने से पहले एक बार सोच लेना बेहतर रहेगा। काम में ध्यान भटकेगा, लेकिन अगर एक काम पकड़ लिया तो पूरा करके ही छोड़ोगे। पैसों में ठीक-ठाक बैलेंस बना रहेगा, फालतू खर्च से बचो। घर में किसी की बात बुरी लग सकती है, बात को दिल पर मत लो। सेहत में सिर दर्द या आंखों में जलन हो सकती है, पानी ज्यादा पिएं।

वृषभ राशि- माहौल आपके फेवर में रहेगा। काम में पॉजिटिव फील आएगी और लोगों से सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस या नौकरी में कोई पुराना अटका काम आगे बढ़ सकता है। घर-परिवार में बातचीत से गलतफहमी दूर हो सकती है। पैसों को लेकर थोड़ी टेंशन रहेगी, लेकिन दिन के आखिर तक बात संभल जाएगी। खाने-पीने में लापरवाही मत करो, पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।

मिथुन राशि- दिमाग तेज चलेगा। नए आइडिया आएंगे और लोगों से बात करके चीजें क्लियर होंगी। ऑफिस या काम की जगह पर किसी से हेल्प मिल सकती है। अधूरे काम निपटाने का अच्छा दिन है। फोन, मैसेज या कॉल से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। खर्च सोच-समझकर करना ठीक रहेगा। थोड़ी थकान या नींद की कमी महसूस हो सकती है, आराम के लिए टाइम निकालें।

कर्क राशि- भावनाएं थोड़ी ज्यादा हावी रहेंगी। किसी अपने की बात दिल को लग सकती है। बेवजह सोचने से बचो और जो जरूरी है उसी पर ध्यान दो। काम में मन कम लगेगा, लेकिन जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। पैसों को लेकर कोई छोटा फैसला लेना पड़ सकता है। घर का माहौल ठीक रहेगा अगर आप शांत रहोगे। सेहत में गैस या पेट भारी लग सकता है।

सिंह राशि- कॉन्फिडेंस अच्छा रहेगा। लोग आपकी बात सुनेंगे और आपकी इमेज मजबूत होगी। काम में लीड लेने का मौका मिल सकता है। अगर किसी से नाराजगी चल रही है तो बात करके सुलझ सकती है। पैसों के मामले में थोड़ा संभलकर चलो, उधार या बेकार की खरीदारी से बचो। शरीर में एनर्जी रहेगी, लेकिन थकान भी जल्दी हो सकती है।

कन्या राशि- कामकाज में फोकस बना रहेगा। जो ठान लोगे, उसे पूरा करने का मन रहेगा। सीनियर या बड़े लोगों से फायदा मिल सकता है। घर में किसी जरूरी काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। पैसों में स्थिरता रहेगी, लेकिन किसी को उधार देने से पहले सोच लो। सेहत में घुटनों या पैरों में दर्द हो सकता है, ज्यादा भागदौड़ से बचें।

तुला राशि- काम का प्रेशर ज्यादा रह सकता है। छोटी-छोटी बातों में उलझने से दिन खराब हो सकता है, इसलिए प्रैक्टिकल रहो। ऑफिस या बिजनेस में कोई पुराना काम फिर से सामने आ सकता है। घर में किसी बड़े की बात मान लेना ही सही रहेगा। पैसों को लेकर प्लान बनाना फायदेमंद रहेगा। सेहत में कमर या पैरों में हल्का दर्द हो सकता है।

वृश्चिक राशि- दिमाग में कई बातें चलेंगी। नए प्लान बनेंगे, लेकिन सब एक साथ करने की कोशिश मत करना। काम में थोड़ा कन्फ्यूजन रहेगा, किसी भरोसे वाले से सलाह ले लो। पैसों में ठीक-ठाक स्थिति रहेगी। दोस्तों से बातचीत से मन हल्का होगा। सेहत में नींद पूरी न होने से सिर भारी लग सकता है।

धनु राशि- रिश्तों में बैलेंस बनाकर चलना जरूरी है। किसी से बहस हो सकती है, लेकिन समझदारी से बात संभल जाएगी। काम में टीमवर्क से फायदा होगा। पैसों में स्थिरता रहेगी, लेकिन फालतू खर्च मन को ललचाएगा। किसी दोस्त से मिलना या बात करना अच्छा फील देगा। सेहत ठीक रहेगी, बस ज्यादा देर तक मोबाइल देखने से आंखों में दर्द हो सकता है।

मकर राशि- मन थोड़ा भारी रह सकता है। पुरानी बातें याद आ सकती हैं या किसी की कमी महसूस हो सकती है। काम में मन कम लगेगा, लेकिन जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। पैसों में अचानक खर्च सामने आ सकता है। घर में किसी से खुलकर बात करोगे तो मन हल्का होगा। सेहत में थकान या बॉडी पेन हो सकता है, आराम जरूरी है।

कुंभ राशि- मूड बेहतर रहेगा। बाहर निकलने या कुछ नया करने का मन बनेगा। काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है या कोई नया मौका दिख सकता है। दोस्तों से बातचीत से मन खुश होगा। पैसों में सुधार दिखेगा, लेकिन सेविंग पर भी ध्यान देना जरूरी है। सेहत में हल्की थकान के अलावा कुछ खास दिक्कत नहीं दिखती।

मीन राशि- मन शांत रहेगा। अपने काम में लगे रहोगे और बेवजह की बातों से दूरी बनाकर रखोगे। काम में धीरे-धीरे सही दिशा बनेगी। घर-परिवार का साथ मिलेगा। पैसों में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं रहेगा। सेहत ठीक रहेगी, बस पानी कम पीने से कमजोरी महसूस हो सकती है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments