अपना घर आश्रम उदयपुर में डेढ़ वर्ष बाद भाई का भाई से हुआ भावुक मिलन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) अपना घर आश्रम उदयपुर में सेवा, संवेदना और समर्पण का एक और प्रेरक उदाहरण देखने को मिला, जब लगभग डेढ़ वर्ष से लापता अशोक प्रभुजी का उनके परिजनों से भावुक मिलन हुआ।

आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने बताया कि दिनांक 16 अक्टूबर 2024 को अपना घर आश्रम उदयपुर की रेस्क्यू टीम द्वारा ठोकर चौराहा, उदयपुर से एक लावारिस, असहाय एवं बीमार अवस्था में मिले प्रभुजी को रेस्क्यू कर आश्रम में सेवा, उपचार एवं पुनर्वास हेतु भर्ती किया गया। निरंतर सेवा, उपचार एवं स्नेहपूर्ण देखभाल से उनकी मानसिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ। इस दौरान उन्होंने अपना नाम अशोक, निवासी ग्राम -देवास, मध्यप्रदेश बताया, किंतु अन्य कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी।

आश्रम प्रभारी सुल्तानसिंह द्वारा सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन, देवास को सूचना देकर फोटो साझा किया गया, जिस पर पुलिस द्वारा परिजनों को जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा परिजनों को अशोक प्रभुजी के अपना घर आश्रम उदयपुर में होने की जानकारी मिली। इसके पश्चात वीडियो कॉल के माध्यम से अशोक प्रभुजी की उनके भाई से बात करवाई गई।

अशोक प्रभुजी के बड़े भाई बाबूलाल परमार, भाभी लीलाबाई एवं भतीजे संदीप उन्हें लेने अपना घर आश्रम उदयपुर पहुंचे। बाबूलाल परमार ने बताया कि मानसिक अस्वस्थता के कारण उनका छोटा भाई लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व बिना बताए घर से चला गया था, जिसकी लगातार तलाश की गई, परंतु कोई सुराग नहीं मिला। हाल ही में सिटी कोतवाली देवास से मिली सूचना पर वे परिवार सहित उदयपुर पहुंचे।

आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के पश्चात आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया एवं सचिव अशोक कोठारी द्वारा प्रभुजी को तिलक लगाकर, उपरणा पहनाकर एवं सम्मानपूर्वक उनके परिजनों के साथ सकुशल घर के लिए विदा किया गया। सचिव अशोक कोठारी ने जानकारी दी कि पिछले पांच वर्षों में अब तक 112 व्यक्तियों को उनके परिवार जनों से मिलाया गया। इस अवसर पर आश्रम परिवार की सेवा भावना एवं मानवीय संवेदनाओं की सभी ने सराहना की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments