भाजपा ओबीसी मोर्चा का केंद्रीय बजट श्रमिक संवाद संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

भरतपुर (संस्कार सृजन) भरतपुर भारतीय जनता पार्टी के जिला ओबीसी मोर्चा द्वारा भाजपा जिला कार्यालय भरतपुर पर केंद्रीय बजट को लेकर श्रमिक संवाद का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुनील यादव रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा रही।

संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष भाजपा रमन धाकड़ ने की। संवाद कार्यक्रम प्रारंभ से पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर की गई ।

संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील यादव ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा की मोदी सरकार ने केंद्रीय बजट में श्रमिक वर्ग के लिए अनेक सौगातें दी है। जो श्रमिक वर्ग के लिए कल्याणकारी साबित होगी इसलिए संपूर्ण श्रमिक वर्ग को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।

भरतपुर जिला प्रभारी संजीव वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किसानों महिलाओं व्यापारियों और युवा वर्ग के उत्थान के लिए बजट में अनेक प्रावधान दिए गए हैं | ग्रामीण महिलाओं के लिए मार्ट खोले जायेंगे जहां वो अपने उत्पादों की बिक्री बढ़ा सकती हैं।

जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने कहा कि मोदी सरकार पिछड़े वर्ग के हितों के लिए अत्यंत संवेदनशील है। ओबीसी वर्ग भाजपा की सबसे मजबूत धुरी है और केंद्र सरकार ने बजट में इस वर्ग के उत्थान के लिए जो कदम उठाए हैं, वे ऐतिहासिक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों पर चलते हुए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आहवान किया ।

संवाद कार्यक्रम का संचालन मोर्चो जिला महामंत्री चिन्तेश्वर सरपंच ने किया।  इस अवसर पर मोर्चो जिला प्रभारी संजीव वर्मा, सहप्रभारी गुरुदेव, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज भारद्वाज, पूर्व मंत्री घनश्याम धाकड़, जिला महामंत्री जगत गुर्जर, जिला मंत्री महावीर डागुर, कार्यालय सह प्रभारी वीरेंद्र गुर्जर,जिला महामंत्री राजवीर घासोला, जिला उपाध्यक्ष लाखन सिंह एवं देवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष गंगा सिंह धाकड़ मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सिकरौदा, गुड्डू, रामगोपाल सिकरौदा, महेंद्र प्रजापत, मुकेश प्रजापत, धर्मेंद्र उत्तम प्रजापत,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments