पीएम मोदी की अजमेर सभा को लेकर जयपुर शहर में आयोजित हुई बैठक

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर कार्यालय में जिला अध्यक्ष अमित गोयल की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित अजमेर यात्रा को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाने को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।

जयपुर जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने बताया कि ऊर्जा, उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता से ओतप्रोत यह बैठक प्रधानमंत्री की अजमेर सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कृत संकल्प रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है तथा उनकी सभाएं देशवासियों के लिए प्रेरणा और विश्वास का प्रतीक बन चुकी हैं। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा से अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने तथा संगठन की शक्ति को जनसमर्थन में परिवर्तित करने का आह्वान किया।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बागड़ी ने कहा कि कि लाखों की संख्या में जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनने पहुंचेगी। उन्होंने मंडल अध्यक्षों के साथ पर्सनल संवाद कर सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता मोदी जी को सुनने के लिए उत्सुक है तथा प्रदेश के कोने-कोने से लोग अजमेर पहुंच रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री की अजमेर सभा में सबसे अधिक संख्या जयपुर शहर से पहुंचेगी तथा कार्यकर्ता ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

जयपुर शहर प्रभारी एवं पूर्व मंत्री प्रभु लाल सैनी तथा सह प्रभारी राजेंद्र पराणा ने संगठन विस्तार, कार्यकर्ता समन्वय एवं बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। वहीं जयपुर शहर समन्वयक हरिराम रणवा ने सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण एवं उत्साह के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने का आग्रह किया।

इस अवसर पर जयपुर सांसद मंजू शर्मा, प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल, विधायक प्रत्याशी रवि नैय्यर, जिला महामंत्री नवरतन नराणिया, रेखा राठौड़, राजेश ताम्बी, निवर्तमान महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, कुसुम यादव सहित विधानसभा समन्वयक एवं अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments