विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक बजट-रामलाल शर्मा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान सरकार ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास और 8 करोड़ प्रदेशवासियों की खुशहाली को समर्पित वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट बुधवार को विधानसभा में प्रस्तुत किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने बजट प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के विजन को धरातल पर उतारते हुए, उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा प्रस्तुत यह बजट 'आत्मनिर्भर राजस्थान' की नींव को मजबूत करने वाला एक 'गारंटी कार्ड' है। यह सर्वस्पर्शी बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास का आधार बनेगा। सरकार एक ऐसे समृद्ध राजस्थान की नींव रख रही हैं जहाँ विकास का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचेगा।


बजट घोषणा में विधानसभा क्षेत्र चौमूं के लिए श्री मालेश्वर नाथ जी मंदिर की सड़क निर्माण के लिए 4 करोड़ सहित अन्य सड़कों के निर्माण के लिए 5.80 करोड़ रूपये और 220 केवी जीएसएस निर्माण कार्य - मंडा (चौमू ), 33/11 केवी जीएसएस निर्माण कार्य - सामोद (चौमू ), चौमू में नवीन औद्योगिक पार्क की स्थापना करने की घोषणा की गई है। 

इसके साथ साथ ​यह बजट केवल वित्तीय लेखा-जोखा नहीं, बल्कि राज्य के गरीब, युवा, महिला और अन्नदाता (किसान) के उत्थान का एक ठोस रोडमैप है। सरकार का स्पष्ट विजन है। इसके साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 1800 करोड़ की लागत से नई सड़के एवं ब्रिज, 15 नए रेलवे ओवर ब्रिज, किसानों के लिए सस्ती बिजली, 25 हजार महिलाओं और युवाओं को मिनी ई मित्र पर अधिकृत,युवाओं के लिए वोकेशनल कोर्स आदि, प्रदेश में राजस्थान स्टेट टेस्ट एजेंसी , 8वे वेतन आयोग के लिए कमेटी, भर्ती प्रकिया पारदर्शी बने प्रयास, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना पर एक हज़ार करोड़, तीस हज़ार युवा लाभान्वित होंगे, ऑनलाइन टेस्ट सेंटर बनेंगे, व्यवसायिक शिक्षा प्रत्येक जिले में एक विद्यालय, ⁠आठवीं, दसवी और 12वी के चयनित विद्यार्थियों को टैब खरीदने में बीस हज़ार की सहायता, स्कूल्स के मरम्मत और जीर्णोद्धार हेतु 550 करोड़, चार सौ करोड़ से नए स्कूल भवन निर्माण, 22746 आंगनबाड़ी केन्द्रों में खेल सामग्री और जादुई पिटारा उपलब्ध कराया जाएगा, स्मार्ट लर्निंग ईको सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए 1000 AI लैब, श्रमिकों के कल्याण के श्रम सेतु एप्प शुरू होगा, जलदाय विभाग में 3 लाख संविदा कार्मिकों की नियुक्ति सहित कई घोषणाएं की गई है। बजट को पूर्व विधायक शर्मा ने सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बताया। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments