गोपाल मंदिर परिसर में आयोजित हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

नीमकाथाना (संस्कार सृजन) सीकर जिले के नीमकाथाना खंड अंतर्गत चला मंडल स्थित गोपाल मंदिर परिसर में आयोजित ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ ने क्षेत्रीय सामाजिक जागरण को नई ऊर्जा प्रदान की। 

कार्यक्रम में सैकड़ों महिला-पुरुषों की सक्रिय भागीदारी रही। मुख्य बाजार, यात्रा मार्ग, चौपालों और कार्यक्रम स्थल को भगवा पताकाओं एवं आकर्षक रंगोलियों से सजाया गया। सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय रहा और भगवान श्रीराम के जयकारों से परिसर गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुई, जिसके पश्चात आयोजन के संरक्षक महंत रसीक शरण दास महाराज ने आशीर्वचन प्रदान किए। अपने उद्बोधन में मुख्य वक्ता हम्मीर सिंह भदाला ने नागरिक अनुशासन को राष्ट्र की उन्नति का आधार बताते हुए समाज से इसे जीवन में आत्मसात करने का आग्रह किया।

उन्होंने वर्तमान समय में ऐसे सम्मेलनों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए ‘पंच परिवर्तन’—सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व-जागरण तथा नागरिक शिष्टाचार—पर विस्तार से विचार रखे। उनका कहना था कि इन प्रयासों का उद्देश्य किसी प्रकार का विरोध या भय उत्पन्न करना नहीं, बल्कि समाज में व्याप्त विकृतियों को दूर कर समरस एवं सशक्त राष्ट्र का निर्माण करना है।

वक्ता ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’, ‘सर्व धर्म समभाव’ और ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ जैसे सांस्कृतिक आदर्शों को भारतीय जीवन-दृष्टि का मूल बताया तथा समस्त समाज से भेदभाव-मुक्त संगठनात्मक एकता की अपील की। उन्होंने कहा कि जाति केवल एक सामाजिक व्यवस्था है, यह किसी के प्रति दुर्व्यवहार या विभाजन का आधार नहीं हो सकती।

सम्मेलन की एक विशेषता यह रही कि पूरा आयोजन सिंगल यूज़ प्लास्टिक से मुक्त रखा गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का स्पष्ट संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया।

इस प्रकार सम्मेलन ने नागरिक कर्तव्यबोध, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता के समन्वित संदेश के साथ क्षेत्रीय समाज को संगठित और जागरूक करने की दिशा में सार्थक पहल का संकेत दिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments