छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर भव्य पदयात्रा का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

मुंबई (संस्कार सृजन) छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के पावन अवसर पर मुंबई उपनगर जिलाधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह उपक्रम जिलाधिकारी, मुंबई उपनगर जिला अधिकारी कार्यालय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में शिवरायों की गाथा, मरदानी शिवकालीन पारंपरिक युद्ध कला, आत्मरक्षा प्रदर्शन तथा लेझीम पथक की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह में उत्साह का संचार किया। देशभक्ति और शिवस्वराज्य की भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन में विभिन्न शासकीय कार्यालयों की सक्रिय भागीदारी रही।

अपने गीतों और लेखनी के माध्यम से महान महापुरुषों के विचारों को समाज तक पहुंचाया, ऐसे लोकप्रिय गायक-कवि शाहीर जनार्दन हशा काकडे का सम्मान जिलाधिकारी सौरभ कटियार के हाथों द्वारा किया गया। दि ह्युमन योगा फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं इंटरनेशनल योग गुरु राधेश्याम जयसवार को भी उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। 

पुलिस डिपार्टमेंट परिमंडल तीन और रिटायर पुलिस कर्मियों को निशुल्क योग सिखा रहे हैं। पिछले 10 सालों से गुरुजी के इन सभी कार्यों को देखते हुए जिलाधिकारी सौरभ कटियार द्वारा उन्हें गेस्ट ऑफ़ ऑनर का अवार्ड और विशिष्ट पुरस्कार प्रदान कर गौरवान्वित किया गया। सहभागी शासकीय कार्यालय में जिलाधिकारी, मुंबई उपनगर जिला, मेरा युवा भारत, मुंबई, जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय, एच पूर्व विभाग महानगरपालिका कार्यालय शामिल रहे।

इस दौरान सौरभ कटियार (जिलाधिकारी), प्रशांत ढगे (उपविभागीय अधिकारी, पश्चिम उपनगर), कल्पना गोडे (उपविभागीय अधिकारी, पूर्व उपनगर), सतीश बागल (निवासी उपजिल्हाधिकारी), सुभाष काकडे (उपजिल्हाधिकारी), युवराज बांगर (तहसीलदार, महसूल), अजय पाटील (अप्पर तहसीलदार), अनुप इंगोले (जिला युवा अधिकारी), रिताली परदेशी (रजा राखीव तहसीलदार), स्नेहलता स्वामी (तहसीलदार, अंधेरी), रश्मी आंबेडकर (जिला क्रीड़ा अधिकारी) श्वेता विशाल काकडे (मेरा युवा भारत) शामिल रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments