निद्राएँ पुस्तक का भव्य विमोचन हुआ संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) होटल होलीडे इन में प्रसिद्ध लेखक स्वप्निल डंगायच द्वारा लिखित पुस्तक “निद्राएँ” का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। इस गरिमामय अवसर पर अनेक प्रतिष्ठित एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राहुल गौतम (अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, शीला फोम लिमिटेड), विशिष्ट अतिथि अरुण चतुर्वेदी (अध्यक्ष, राजस्थान वित्त आयोग) तथा महेश डंगायच (पिंकसिटी फर्निशिंग प्राइवेट लिमिटेड) उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक प्रबुद्धजन भी समारोह में शामिल हुए।

पुस्तक “निद्राएँ” लेखक स्वप्निल डंगायच द्वारा नींद, स्वास्थ्य एवं जागरूकता के कला एवं विज्ञान पर आधारित एक महत्वपूर्ण कृति है। इस पुस्तक में मनुष्य के जीवन में नींद के महत्व को सरल, वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत किया गया है। लेखक ने बताया कि स्वस्थ नींद न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है, और यह व्यक्ति की कार्यक्षमता, निर्णय लेने की क्षमता तथा जीवन की गुणवत्ता को सीधे प्रभावित करती है।

पुस्तक के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि यदि व्यक्ति नींद और स्वास्थ्य के महत्व को समझकर अपनी दैनिक दिनचर्या को व्यवस्थित करे, तो वह अपने समय, ऊर्जा और क्षमताओं का सर्वोत्तम उपयोग कर जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। यह पुस्तक विशेष रूप से आज की भागदौड़ भरी जीवन शैली में नींद से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान पर प्रकाश डालती है।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने लेखक स्वप्निल डंगायच को इस उपयोगी एवं जनहितकारी पुस्तक के लिए शुभकामनाएँ दीं और आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक समाज में नींद एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments