राज्य कर्मचारियों ने निकाली विशाल महारैली

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को 9, 18, 27 की जगह 8, 16, 24, 32 करने,  वेतन विसंगतियों का निराकरण नहीं किए जाने ,मंञालयिक का निदेशालय बनाने, ग्रेड पे संशोधन, वाहन चालक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मांगो का निराकरण, निजी सहायक संवर्ग की प्रमुख मांग पांचवी पदोन्नति व ग्रेड पे विसंगति का समाधान, अधीनस्थ कर्मचारियों की मांगो का हल, आंगनवाड़ी कर्मचारियो की मांगो का निराकरण, नर्सिंग संवर्ग की मांग, लेब टेकनिशियन, रेडियोग्राफर, फामि॔सट, लेखा संवर्ग के मांग पञ का निस्तारण, पातेय शिक्षको  वेतन,  जेल प्रहरियों के वेतनमान में सुधार, ठेका कर्मियों व प्लेसमेंट एजेंसी के कार्मिक को राज्य कर्मचारियों का दर्जा देने, आठवा वेतनमान व उदयपुर शहर को बी 2 का दर्जा देने, जीपीएफ एवं बीमा  का सेवानिवृति पश्चात तत्काल भुगतान सहित विभिन्न मांगो को लेक र अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रान्त व्यापी के तहत आज उदयपुर में कर्मचारियों ने विशाल महारैली निकाली।


दोपहर में विभिन्न विभागो के कर्मचारी अपने- अपने कार्यालय से जुलूस के रूप में रैली में शामिल हुए।  महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्रसिंह राठौड ने रैली को हरी झंडी बताकर रवाना किया।महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग  व जिला महामंञी दिलीप पारख के नेतृत्व में संभागीय महारैली चेतक सर्कल से रवाना होकर  संभागीय आयुक्त कार्यालय पर पहुंच कर कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। रैली में कर्मचारी " हम हमारा हक मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते।" हमारी मांगे सच्ची है,

सरकार की नीति कच्ची है" "अभी तो ली अंगडाई है, आगे ओर लड़ाई है" आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। प्रदर्शन के बाद  आमसभा हुई। जिसे महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्रसिंह राठौड ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल कर्मचारी विरोधी रहा तथा बजट में की गई घोषणा पर अमल नहीं कर अपने वायदे से मुकर गई जिससे प्रदेश के 8 लाख कर्मचारी सरकार से नाराज है। दो वर्ष में सरकार ने कर्मचारियों से उनकी मांगो पर कोई संवाद नहीं किया गया जिससे आज उन्हें पूरे प्रदेश में आंदोलन का कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। यदि सरकार ने आने वाले बजट में उनकी मांगो पर घोषणा नहीं की तो वो सड़क पर उतरकर हड़ताल से भी पीछे नहीं हटेगे। 

महासंघ के प्रदेश संरक्षक ओमप्रकाश श्रीमाली ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उदयपुर के आसपास के क्षेत्र को शहर में शामिल होने पर बी-2 का दर्जा का हकदार हो गया है साथ ही सरकार को कम्यूटेशन कटौती की अवधि को घटाकर 10 वर्ष 8 माह किया जावे व विभिन्न संगठनो के मांग पञ पर सकारात्मक रुख अपनाकर समाधान किया जावे। सभा को जयपुर से आये महासंघ के प्रदेश महामंञी मोहनलाल शर्मा, प्रदेश संयुक्त महामंञी ओमप्रकाश चौधरी, आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष मधुबाला शर्मा, महेशकुमार, अधीनस्थ के महेश कुमार, वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ के प्रभुसिंह,जयपुर जिलाध्यक्ष छोटेलाल मीणा, प्रदेश संगठन मंञी धुलसिंह चुंडावत, संभागीय प्रभारी प्रवीण चरपोटा, जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, पूर्व संभागीय प्रभारी रमेश मीणा ने भी संबोधित किया।

सभा के बाद प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड के नेतृत्व में संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सोंपा गया। सभा में शिक्षक संघ के प्रदेश मुख्य सलाहकार यशवंत पांडे ने सरकार व कर्मचारियों की मांगो पर व्यंग्यात्मक कविता पाठ किया। सभा के पूर्व जयपुर से आये अतिथियो व महासंघ के पदाधिकारीगणो का महासंघ के उपाध्यक्ष नब॔दा शंकर मेनारिया, संयुक्त महामंञी सुशील वशिष्ठ, वरिष्ठ सलाहकार कमल वीरवाल, पवन दानाध्यक्ष, कर विभाग के भरत पाटीदार,देवेन्द्र शर्मा,  पुष्पराज शक्तावत, अम्बालाल मेनारिया, राजेन्द्र दशोरा, रमेश सेन, राकेश बंसल, भेरूलाल शर्मा, खेमराज, मगनलाल पगडी, ऊपरना ओढाकर स्वागत किया। आमसभा की अध्यक्षता जिला महासंघ के मुख्य संरक्षक दैवीलाल चौधरी व संचालन महासंघ के महामंञी दिलीप पारख द्वारा किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069    

Post a Comment

0 Comments