बिल्डिंग द नेशन अभियान में राजस्थान चैंबर की भागीदारी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अरावली बचाएँ , जीवन बचाएँ !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री  के अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन के नेतृत्व में चैंबर के कार्यकारिणी सदस्यों ने वैश्विक टेक्नोलॉजी कंपनी डेल (Dell) द्वारा जयपुर में आयोजित “बिल्डिंग द नेशन” अभियान में सहभागिता की। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राजस्थान चैंबर एक आधिकारिक पार्टनर के रूप में शामिल रहा तथा कार्यक्रम को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए लोगो सपोर्ट भी दिया गया।

यह अभियान विशेष रूप से स्मॉल एंड मीडियम बिज़नेस (SMB) सेक्टर को सशक्त बनाने, उन्हें आधुनिक तकनीकी समाधानों से जोड़ने तथा उनके समग्र व्यवसायिक विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत Dell कंपनी द्वारा SMB वर्ग के लिए व्यवसाय-उपयोगी, विश्वसनीय एवं किफायती तकनीकी समाधान के रूप में प्रस्तुत किया गया, जो दैनिक कार्यों, उत्पादकता, डेटा सुरक्षा एवं लागत प्रभावी संचालन में सहायक सिद्ध होते हैं।

इस अवसर पर राजस्थान चैंबर के अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन ने कहा कि “SMB सेक्टर भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसके सशक्तिकरण के बिना समग्र आर्थिक विकास संभव नहीं है। ‘बिल्डिंग द नेशन’ जैसे अभियान उद्योग, तकनीक और व्यापारिक संगठनों के बीच समन्वय स्थापित कर SMB उद्यमियों को भविष्य के लिए तैयार करते हैं। उन्होने कहा की राजस्थान चैंबर ऐसे सभी प्रयासों का स्वागत करता है और भागीदार के रूप में सहयोग प्रदान करना हमारे लिए गर्व का विषय है।”

इस अवसर पर यह भी प्रदर्शित किया गया कि किस प्रकार सही तकनीकी उपकरण अपनाकर SMB उद्यमी अपने व्यवसाय को अधिक प्रतिस्पर्धी बना सकते हैं तथा तेजी से बदलते कारोबारी परिवेश में स्वयं को सुदृढ़ कर सकते हैं। अभियान का उद्देश्य केवल उत्पाद प्रस्तुति तक सीमित न रहकर SMB सेक्टर को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना एवं दीर्घकालिक विकास की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम की एक प्रमुख विशेषता यह रही कि इसके माध्यम से विभिन्न प्रमुख उद्योग संघों और व्यापारिक संगठनों को एक साझा मंच पर लाया गया। इस पहल के जरिए यह संदेश दिया गया कि उद्योग संघ सामूहिक रूप से कार्य करते हुए SMBs को तकनीक अपनाने, नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा उनके विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 

इस अवसर पर चैम्बर के अध्यक्ष डॉ. के.एल  जैन, वरिष्ट उपाध्यक्ष  डॉ. आर. एस. जैमिनी,  डॉ. अरुण अग्रवाल,  मानद संयुक्त सचिव नीरू शर्मा चैम्बर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर योगेश नारायण माथुर, सचिव दिनेश कानूनगो अतिरिक्त सचिव कन्हैया लाल जांगिड एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे | 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments