विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियां तेज, ​घर-घर जाकर दिया आमंत्रण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) केशव बस्ती, चौमूँ नगर में आयोजित होने वाले आगामी 'विराट हिंदू सम्मेलन' को लेकर उत्साह चरम पर है। रविवार, 25 जनवरी 2026 को होने वाले इस भव्य आयोजन के निमित्त केशव बस्ती के महेश नगर और द्वारकापुरी कॉलोनी में जन-संपर्क अभियान चलाया गया।

समिति के उपाध्यक्ष महेश नाणका के निर्देशन में कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी निकाली और घर-घर जाकर नागरिकों से संपर्क किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पत्रक बांटे और लोगों को विशाल हिंदू सम्मेलन की जानकारी दी। साथ ही, आयोजन के उपलक्ष्य में निकलने वाली कलश यात्रा के लिए कूपन भी काटे गए।

​संपर्क के दौरान सकल हिंदू समाज के लोगों ने 'भारत माता की जय' के जयकारों के साथ टोली का स्वागत किया।  विशेष रूप से महिलाओं में कलश यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार, अब तक लगभग 800 महिलाओं ने कलश यात्रा के लिए अपना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करवा लिया है। समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा बालिका आदर्श विद्या मंदिर में कार्यक्रम को लेकर धर्म ध्वजा की पंडित बनवारी लाल भात्रा ने विधिवत पूजन कर स्थापना करवाई। 

जन-संपर्क अभियान के दौरान सचिव अटल मेठी, संरक्षक राधेश्याम, विष्णु, प्रमोद दाधिच, मनीष चतुर्वेदी, राजेन्द्र गुलिया, कन्हैयालाल थावरिया, शंकर जिंदल, धर्मेंद्र, पुरुषोत्तम शर्मा, पुष्कर, योगेश सैनी, अजय सैनी, पृथ्वी, कृष्णा टेलर, विक्की शर्मा, मौसम सैनी, ममता पारासर, सुनीता देवी, माया देवी, तारा देवी, कांता, अक्षत खंडेलवाल और नरेश जैसे कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments