गणतंत्र दिवस की पूर्व बेला पर तीन वर्ष बाद बिछड़े भाई-बहन का भावुक मिलन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मानवता, सेवा और संवेदनाओं का एक मार्मिक दृश्य उस समय देखने को मिला, जब तीन वर्षों से बिछड़े भाई-बहन का भावुक मिलन अपना घर आश्रम, उदयपुर में हुआ। जिनके मिलने की आस परिवार ने छोड़ दी थी, वही अपने घर आश्रम की सेवा से अपने परिवार तक पुनः पहुँच सके।

अपना घर आश्रम उदयपुर में मार्च 2024 में रेस्क्यू अभियान के दौरान एक आश्रयहीन व्यक्ति को सेवा, चिकित्सा एवं पुनर्वास के उद्देश्य से आश्रम में भर्ती किया गया था। आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने बताया कि निरंतर सेवा, स्नेह और चिकित्सा के परिणामस्वरूप प्रभुजी के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ।

आश्रम की काउंसलिंग टीम द्वारा की गई काउंसलिंग के दौरान प्रभुजी ने अपना नाम जनकराज राज्य गुजरात बताया। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें अपने परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं है और वे आश्रम में ही जीवन बिताना चाहते हैं। उस समय उन्हें किसी भी रिश्तेदार का मोबाइल नंबर भी याद नहीं था।

आश्रम प्रभारी सुल्तानसिंह ने बताया कि 23 जनवरी, बसंत पंचमी की रात्रि को सेवा साथियों से चर्चा के दौरान जनकराज प्रभुजी को अपने बहनोई का मोबाइल नंबर स्मरण आया। तत्काल वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क किया गया। अपने भाई को स्क्रीन पर देखते ही बहन शकुंतला की आँखों से आँसू छलक पड़े और माहौल भावुक हो उठा।

जनकराज प्रभुजी को लेने उनके बहनोई कन्नू भाई, बहन शकुंतला तथा समाजसेवी सिराज भाई अपना घर आश्रम पहुँचे। बहनोई कन्नू भाई ने बताया कि मानसिक असंतुलन के कारण जनकराज प्रभु लगभग तीन वर्ष पूर्व घर से निकल गए थे। 

परिजनों ने उन्हें बहुत खोजा, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। अंततः परिवार ने यह मान लिया था कि वे अब इस संसार में नहीं रहे। जब 23 जनवरी को यह सूचना मिली कि जनकराज प्रभु अपना घर आश्रम उदयपुर में सुरक्षित हैं, तो पूरे परिवार और रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ गई।

आश्रम की आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात आश्रम संरक्षक सुरेश विजयवर्गीय, अध्यक्ष गोपाल कनेरिया, उपाध्यक्ष राजेश गर्ग, अरावली लायंस क्लब ट्रस्ट सचिव श्याम शिरोया, मंजू शर्मा, रेखा विजयवर्गीय एवं अल्पना गर्ग ने तिलक, उपरणा एवं पगड़ी पहनाकर जनकराज प्रभुजी को उनके गृह ग्राम गाबट, तालुका अरावली बायट, जिला साबरकांठा (गुजरात) के लिए ससम्मान विदा किया। यह मिलन अपना घर आश्रम की सेवा भावना और मानवीय मूल्यों का जीवंत उदाहरण बना, जिसने एक परिवार को पुनः उसकी खोई हुई खुशियाँ लौटा दीं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments