Rashifal: आज 06 जनवरी 2026 का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अरावली बचाएँ , जीवन बचाएँ !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 06 जनवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 06 जनवरी 2026 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |

मेष राशि - (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष राशि - (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

मिथुन राशि - (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

कर्क राशि - (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह राशि -  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या राशि - (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

तुला राशि - (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक राशि - (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु राशि - (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मकर राशि - (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कुंभ राशि - (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

मीन राशि - (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मेष राशि- आज का दिन आपको धीरे लेकिन ठोस कदम उठाने की सीख देता है। मन मे जोश रहेगा और कुछ नया करने का मन भी करेगा, लेकिन अगर आप जल्दबाजी से बचेंगे तो ज्यादा फायदा होगा। कामकाज मे जिम्मेदारी बढ सकती है और लोग आपसे उम्मीद रखेंगे। गुस्से मे बोले गए शब्द नुकसान पहुंचा सकते है, इसलिए शांत रहना जरूरी है। घर के मामले मे भी समझदारी दिखाने से माहौल अच्छा रहेगा। शाम के समय किसी काम के पूरे होने से आत्मसंतोष मिलेगा।

वृषभ राशि- आज आप अंदर से स्थिर और संतुलित महसूस करेंगे। बिना ज्यादा भागदौड के भी काम पूरे हो सकते है। परिवार के साथ बातचीत करने से मन हल्का होगा। पैसो को लेकर आज कोई फैसला लेना हो तो सोच समझकर लें। फालतू खर्च से बचना फायदेमंद रहेगा। आज का दिन आपको यह सिखाता है कि धैर्य और निरंतरता से भी तरक्की होती है। स्वास्थ्य के मामले मे भी आज सावधानी रखना सही रहेगा।

मिथुन राशि-आज बातचीत और संपर्क आपके लिए बहुत जरूरी रहेंगे। किसी दोस्त या सहकर्मी से ऐसी जानकारी मिल सकती है जो आगे काम आए। दिमाग तेज चलेगा और कई विचार आएंगे, लेकिन एक साथ बहुत सारे काम हाथ मे लेने से बचें। आज छोटे फैसले भी भविष्य मे बडा फायदा दे सकते है। बोलते समय शब्दो का चयन ध्यान से करें। सुनने की आदत आज आपको आगे ले जाएगी।

कर्क राशि-आज भावनात्मक रूप से आप थोडे़ संवेदनशील रह सकते हैं। पुरानी बाते या यादे मन मे आ सकती है। किसी अपने से दिल की बात साझा करने से मन को सुकून मिलेगा। कामकाज मे गति धीमी रह सकती है लेकिन दिशा सही रहेगी। आज खुद को समय देना भी जरूरी है। ज्यादा सोचने से बचें और जो आपके हाथ मे है उसी पर ध्यान दें। शाम तक मन शांत होने लगेगा

सिंह राशि- आज आपकी मौजूदगी लोगो को साफ नजर आएगी। कामकाज मे नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। लोग आपकी बात मानेंगे और आपकी राय को महत्व देंगे। आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, बस अहंकार से दूरी रखें। रिश्तो मे गर्माहट बनी रहेगी अगर आप सामने वाले को भी बोलने का मौका देंगे। आज सही समय पर कही गई बात आपकी छवि को मजबूत बनाएगी।

कन्या राशि- आज मेहनत और अनुशासन आपका सबसे बडा सहारा रहेगा। कामकाज में फोकस बना रहेगा और सीनियर आपकी कोशिशो को नोटिस कर सकते है। नतीजे तुरंत न मिले लेकिन दिशा बिल्कुल सही रहेगी। परिवार की जिम्मेदारियों को भी समय देना पड़ेगा। धैर्य और लगातार प्रयास आपको आगे बढ़ाएगा।

तुला राशि- आज काम का दबाव थोडा ज्यादा महसूस हो सकता है। आप हर चीज सही करना चाहते है, लेकिन खुद पर ज्यादा बोझ न डालें। प्राथमिकता के आधार पर काम करें तो दिन बेहतर रहेगा। सेहत और नींद पर ध्यान देना जरूरी है। छोटी बातो को लेकर चिंता न करें। आज यह समझना जरूरी है कि हर चीज परफेक्ट होना जरूरी नहीं होता।

वृश्चिक राशि-आज आपकी अलग सोच और नजरिया काम आएगा। कोई नया विचार या योजना बन सकती है। लोग आपकी बात सुनेंगे लेकिन सबको खुश करने की कोशिश न करें। रिश्तो मे आजादी जरूरी लगेगी, फिर भी सामने वाले की भावना समझना जरूरी है। आज शांत और साफ बातचीत से काम बनेगा।

धनु राशि- आज संतुलन बनाकर चलना बहुत जरूरी है। कोई पुराना मुद्दा बातचीत से सुलझ सकता है। रिश्तो मे साफ और सधी हुई बात रखने से गलतफहमी दूर होगी। खर्च सोच समझकर करें, खासकर गैर जरूरी चीजो पर। आज लिया गया कोई शांत फैसला आने वाले समय मे राहत देगा। खुद को भी उतनी ही अहमियत दें जितना दूसरो को देते हैं।

मकर राशि-आज आप अंदर ही अंदर काफी कुछ सोचते रह सकते है। किसी बात की सच्चाई सामने आ सकती है जिससे नजरिया बदलेगा। हर चीज को नियंत्रित करने की कोशिश न करें। धैर्य रखें और समय को अपना काम करने दें। कामकाज मे भी आज शांत रहना फायदेमंद रहेगा। जो होना है वह धीरे धीरे साफ होता जाएगा।

कुंभ राशि- आज मन हल्का और सकारात्मक रहेगा। कुछ नया सीखने या करने का विचार आ सकता है। दोस्ती और बातचीत से ऊर्जा मिलेगी। घूमने फिरने या बदलाव का मन करेगा। खर्च पर थोडा नियंत्रण रखना जरूरी है। जिम्मेदारियो से भागने के बजाय उन्हें समझदारी से निभाएंगे तो दिन संतोष देगा।

मीन राशि-आज दिल नरम रहेगा और दूसरों के लिए कुछ करने का मन करेगा। किसी की मदद करने से आत्मसंतोष मिलेगा। कामकाज मे ध्यान भटक सकता है, इसलिए खुद को बार बार फोकस मे लाना होगा। भावनाओं मे बहने से बचें। खुद के लिए भी समय निकालना जरूरी है। छोटी खुशियां आज दिल को सुकून देंगी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments