Rashifal: आज 30 जनवरी 2026 का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 30 जनवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 30 जनवरी 2026 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |

मेष राशि - (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष राशि - (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

मिथुन राशि - (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

कर्क राशि - (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह राशि -  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या राशि - (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

तुला राशि - (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक राशि - (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु राशि - (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मकर राशि - (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कुंभ राशि - (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

मीन राशि - (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मेष राशि- पराक्रम सफल होगा। जो भी आपने डिजाइन किया है, जिसको आपने सोचा है- उसको कार्यरूप दें। सफलता मिलेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से ये शुभ समय है। प्रेम, संतान का साथ होगा और स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा। हरी वस्तु का दान करना और शुभ होगा।

वृषभ राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। वाणी प्रधान कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार भी बहुत अच्छा होगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- सौम्यता के प्रतिक बनेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जिस चीज की जरुरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। प्रेम, संतान पर थोड़ा ध्यान रखिए। व्यापार आपका ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- स्वास्थ्य से थोड़ा सा आप डाउन महसूस करेंगे। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय इत्यादि रहेगा। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा और व्यापार भी आपका अच्छा रहेगा। शुभ कार्यों में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। शुभ दिन है। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। पिता का साथ होगा। बड़े अधिकारियों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। भाग्य साथ देगा। बस सम्मान पर ठेस न पहुंचे इस बात का ध्यान रखिएगा। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- थोड़ा बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क मत लीजिएगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु गणेश जी को अर्पित करना शुभ होगा।

धनु राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। एक शुभ और रंगीन दिन रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मकर राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। या ये कहें कि शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार बहुत ही अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- शुभता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय। प्रेम में थोड़ा तू-तू, मैं-मैं से बचें। भावुक होकर कोई निर्णय न लें और किसी भी तरीके की लोगों से पंगेबाजी न करें। अभी बहुत ही सुरक्षित और बहुत सौम्यता के साथ आप आगे बढ़ें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। स्वास्थ्य मध्यम। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। घर में कुछ उत्सव हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। आय के नए-नए स्तोत्र बनेंगे। आमदनी के मामले में बहुत अच्छी स्थिति आपकी दिख रही है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments