किसान देश की आत्मा है, उनका सम्मान ही राष्ट्र की समृद्धि -केंद्रीय राज्य मंत्री

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 5वीं किश्त के हस्तांतरण तथा ग्राम उत्थान शिविर के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का गुरुवार को अजमेर में सीधा प्रसारण किया गया। इसमें केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी तथा अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने सहभागिता कर किसानों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।


इस अवसर पर भागीरथ चौधरी ने कहा कि अन्नदाता देश की विशाल जनसंख्या का पेट भरने का ईश्वरतुल्य कार्य करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को सम्मान और आर्थिक संबल मिला है। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस राशि में 3 हजार रुपए की वृद्धि कर किसानों के हित में ऎतिहासिक निर्णय लिया है। 

चौधरी ने कहा कि पूर्व में किसान कल्याण योजनाओं की राशि का बड़ा हिस्सा बीच में ही अटक जाता था। वर्तमान में डीबीटी प्रणाली से पूरी राशि सीधे किसानों के खातों में पहुंच रही है। इससे पारदर्शिता और भरोसा दोनों बढ़े हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि फसल बीमा योजना से किसानों को सुरक्षा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड से वैज्ञानिक खेती, नैनो यूरिया, ड्रोन तकनीक जैसी आधुनिक तकनीकों से खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में आजादी के बाद पहली बार प्रत्येक खरीफ एवं रबी फसल से पहले न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया जा रहा है। 

चौधरी ने मुख्यमंत्री द्वारा बैलों से खेती को प्रोत्साहन देने के लिए 30 हजार रुपए प्रति किसान अनुदान की योजना को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि इसके तहत आज 2 हजार किसानों के खातों में 6 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए जा रहे हैं। इससे गौ-संरक्षण के साथ पारंपरिक और सतत कृषि को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने किसानों से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार फसल चयन करने तथा नवीन तकनीकों को अपनाकर अपनी आय बढ़ाने का आह्वान किया। 

अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने कहा कि रामलला की अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से अन्नदाता का सम्मान किया जाना अत्यंत गौरवपूर्ण है। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों द्वारा वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments