शाहपुरा उपखंड कार्यालय के बाहर कांग्रेस का धरना, मतदाता सूची से नाम काटने का आरोप

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

शाहपुरा (संस्कार सृजन) उपखंड कार्यालय के बाहर अवैध रूप से वोट काटने के ख़िलाफ़ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक मनीष यादव के नेतृत्व में SDM कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कथित लोकतंत्र विरोधी कार्रवाई के खिलाफ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाओ के नारे लगाये। 

विधायक यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा आलाकमान के इशारों पर प्रदेश में सुनियोजित साजिश रची जा रही है, जिसके तहत कांग्रेस से जुड़े सैकड़ों मतदाताओं के नाम फर्जी तरीके से फॉर्म-7 भरवाकर मतदाता सूची से हटवाने का प्रयास किया जा रहा है।

विधायक यादव ने बताया कि शाहपुरा में भी 15 जनवरी को भाजपा नेताओं द्वारा करीब 1500 फॉर्म दिए गए, जिन्हें SDM ने सुपरवाइजर के माध्यम से BLO को वितरित करवाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सजगता के चलते यह प्रयास सफल नहीं हो पाया। 

इसके बाद कथित रूप से सरकार के दबाव में चुनाव आयोग द्वारा तिथि बढ़ाई गई और 15 जनवरी को बाँटे गए फॉर्म वापस SDM द्वारा कार्यालय में मँगवाये गये जो वापस भाजपा नेता को दिये गये जिनमे ग़लत तरीक़े से उद्घोषणा भरकर आज वापस BLO को सुबह 10 बजे मीटिंग कर वितरित करने की योजना थी परंतु कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही उपखंड कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे गये, जिसके कारण BLO व सुपरवाइजर की बैठक रद्द करनी पड़ी। 

विधायक ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता भाजपा के इन गलत मंसूबों को सफल नहीं होने देगा। विधायक यादव ने चेतावनी दी कि यदि मतदाता सूची से नाम काटने की साजिश तुरंत नहीं रोकी गई और निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई, तो कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी और साथ ही कानूनी तरीके से भी कार्रवाई की जाएगी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments