भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने करवाया पदभार ग्रहण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो सामान्य कार्यकर्ता को भी शीर्ष पदों तक पहुंचने का अवसर देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं, जो एक साधारण कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री बने। आज प्रधानमंत्री मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को सम्मान दिला रहे हैं।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की भजनलाल सरकार के नेतृत्व में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा प्रारंभ की गई ईआरसीपी योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे 16 जिलों को लाभ मिलेगा। यमुना जल समझौते से राजस्थान को शीघ्र ही अतिरिक्त जल उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी भर्ती कैलेंडर जारी करना, किसानों को दिन में बिजली देना, पेपर लीक से मुक्ति, राइजिंग राजस्थान के माध्यम से निवेश बढ़ाना तथा रेलवे, सड़क, नहर और ग्राम विकास से जुड़े बड़े कार्य वर्तमान सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं। राठौड़ ने कांग्रेस और अन्य दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां अन्य दलों में एक व्यक्ति और एक परिवार सर्वोपरि होता है, वहीं भाजपा की राजनीति का मूल मंत्र “नेशन फर्स्ट” है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने मातृ संगठन विद्यार्थी परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में 19 पेपर लीक हुए, जिससे गरीब परिवारों के बच्चों का भविष्य प्रभावित हुआ, जबकि प्रदेश की भजनलाल सरकार ने पेपरलीक माफियाओं को जेल भेजने का काम किया।  उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा जारी एक लाख सरकारी नौकरियों के भर्ती कैलेंडर के लिए आभार जताया। गोरा ने युवाओं के साथ संकल्प लिया कि वे राष्ट्रहित में सच्चे सैनिक बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि भाजयुमो सरकार की योजनाओं और भर्ती कैलेंडर को जन-जन तक पहुंचाएगा तथा आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों में भाजयुमो की भूमिका निर्णायक होगी।

कार्यक्रम में राजस्थान भर से हजारों युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर ढोल नगाडो के साथ शंकर गोरा का भव्य स्वागत किया। साधु-संतों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को आशीर्वाद प्रदान किया। मंच संचालन भाजपा प्रदेश मंत्री एवं युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी आईदान सिंह भाटी तथा मोर्चा प्रदेश महामंत्री राजकुमार बिवाल ने किया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी, कैलाश मेघवाल, भूपेंद्र सैनी, मिथिलेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, छगन माहुर, सरिता गेना, प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल,अपूर्वा सिंह, अजीत माँड़न,प्रकोष्ठ प्रभारी विजेंद्र पूनिया, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, अंकित चेची, युवा मोर्चा महामंत्री चंद्रवीर सिंह चौहान, जयपुर शहर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुरवंशी,सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments