चौमूं में पत्थरबाजों पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अरावली बचाएँ , जीवन बचाएँ !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं शहर के बस स्टैंड स्थित कलंदरी मस्जिद में 25 दिसंबर को हुए बवाल के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गयी है। पुलिस और नगर परिषद् प्रशासन द्वारा शहर में इमाम चौक जाने वाले रस्ते और पठानों के मोहल्ले में अवैध निर्माणों को तोड़ा जा रहा है।


आपको बता दें कि 25 दिसंबर को चौमूं बस स्टैंड स्थित मस्जिद के बाहर लोहे की रेलिंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान पत्थरबाजों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। घटना में 6 पुलिसवालों के सिर में चोट आयी थी। तनाव के चलते दो दिन इंटरनेट भी बंद रहा था।

प्रशासन ने 24 पत्थरबाजों के घरों पर नोटिस चस्पा कर तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा था। नोटिस की मियाद 31 दिसंबर को पूरी हो गई थी। आज हो रही कार्रवाई में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। ये कार्रवाई ऑपरेशन क्लीन के तहत की गयी है। 

नगर परिषद चौमूं ने 29 दिसम्बर को 20 अवैध बूचड़खाने, 4 अवैध निर्माण को लेकर तीन दिन का नोटिस दिया था। जिन लोगों लीगल डॉक्यूमेंट्स नहीं दिए, उनके यहां कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने आज सुबह 8 बजे कार्रवाई शुरू की थी | पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने बुलडोजर एक्शन का स्वागत किया है और भजन लाल सरकार का आभार जताया है |

मौके पर डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद मीणा, एडिशनल डीसीपी राजेश गुप्ता, आईपीएस उषा यादव, चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा सहित कई अन्य थानों के एसएचओ मौजूद हैं। प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हैं और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments