मॉलिक्यूलर बायोलॉजी विषय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अरावली बचाएँ , जीवन बचाएँ !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) श्री राधा गोविंद राजकीय महाविद्यालय, कंवर नगर, ब्रह्मपुरी, जयपुर एवं बी. लाल इंस्टिट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज 'बायो प्रगति' शीर्षक से मॉलिक्यूलर बायोलॉजी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुमन भाटिया द्वारा किया गया। उन्होंने बी. लाल इंस्टिट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी से पधारे डॉ. गोकुलेन्द्र सिंह भाटी एवं उनकी टीम का स्वागत किया। अपने संबोधन में प्राचार्य ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP-2020) के अंतर्गत पाठ्यक्रम में हुए परिवर्तनों की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के महत्व एवं इसके माध्यम से रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

बी.लाल इंस्टिट्यूट की ओर से पधारी रिशिता परिहार एवं तनिष्का ने वर्तमान समय में बायोटेक्नोलॉजी विषय की उपयोगिता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने विद्यार्थियों को ई. कोलाई बैक्टीरिया से डीएनए एक्सट्रैक्शन की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया तथा इलेक्ट्रोफोरेसिस, सेंट्रीफ्यूज जैसे आधुनिक प्रयोगशाला उपकरणों का उपयोग कर हँड्स ऑन प्रैक्टिस भी करवाई।

कार्यशाला के द्वितीय सत्र में डॉ. गोकुलेन्द्र सिंह भाटी द्वारा एक विशेष व्याख्यान दिया गया, जिसमें उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी के विविध करियर स्कोप पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को सस्टेनेबल जॉब्स, एम्ब्रायोलॉजिस्ट, रिसर्च, इंडस्ट्री, एवं हेल्थ केयर सेक्टर में उपलब्ध रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया तथा विषय में भविष्य निर्माण हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यशाला में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों को बी. लाल इंस्टिट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की ओर से प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉ. गोकुलेन्द्र सिंह भाटी ने महाविद्यालय की प्राचार्य को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य आयोजन अत्यंत सफल एवं ज्ञानवर्धक रहा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments