लाल मुंह के उत्पाती बंदरों का आतंक बना चौमूं शहर के लोगों के लिए परेशानी का सबब

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर में लाल मुंह के उत्पाती बंदरों ने अपना आतंक इस कदर फैला रखा है कि चौमूं शहरवासी काफी भयभीत नजर आ रहे हैं | नगर परिषद क्षेत्र में कई महीनो से लाल मुंह के बंदरों ने अपना उत्पात इस तरह से मचा रखा है कि उनके तानाशाही आतंक से शहरवासी बेहद परेशान एवं भयभीत नजर आ रहे हैं |

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 15,  तहसील भवन के पीछे, तारा कॉलोनी निवासी अरविंद भातरा ने बताया कि एक और जहां यह लाल मुंह के उत्पाती बंदर घरों में घुसकर बर्तन, कपड़े, सब्जी आदि लेकर चले जाते हैं | वहीं दूसरी ओर शहर के आम रास्तों में भी यह अपना आतंक फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं | जिससे राहगीर भी परेशान है |

शहर के तहसील भवन के पीछे तारा कॉलोनी, धोली मंडी सहित परकोटे के अन्य वार्डों में भी यह लाल मुंह के बंदर इन दिनों दिन व रात्रि में आपस में इस तरह से लड़ते हैं कि आम आदमी का अपने घरों में रहना मुश्किल हो रहा है | जिससे यह लाल मुंह के उत्पाती बंदर चौमूं शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं |

उल्लेखनीय है कि एक और जहां इन लाल मुंह के बंदरों के हमले में कई महिला, पुरुष घायल हो चुके हैं, वहीं दूसरी और इन लाल मुंह के उत्पाती बंदरों के भय से 08 अगस्त 2025 को अपने मकान की छत से गिरकर घायल हुई महिला की मृत्यु भी हो चुकी है | अभी हाल ही में पिछले महीने में कुम्हारो के मोहल्ले में 03 नवंबर 2025 को अपने घर में काम कर रही महिला पर भी बंदरों ने घर में घुसकर हमला कर दिया था, जिससे वह घायल हो गई थी | 

इन लाल मुंह के उत्पाती बंदरों को पकड़वाने की मांग को लेकर समय-समय पर क्षेत्र के नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा भी नगर परिषद के आयुक्त को ज्ञापन भी दिया जा चुका है | इसके बावजूद भी नगर परिषद प्रशासन इस और गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहा है एवं इन लाल मुंह के बंदरों को पकड़वाने में पूरी तरह से विफल साबित हो रहा है | जिससे आमजन में आक्रोश व्याप्त है  |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069



Post a Comment

0 Comments