सुबोध पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2025 का हुआ भव्य आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अरावली बचाएँ , जीवन बचाएँ !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) सांगानेर स्थित सुबोध पब्लिक स्कूल, एयरपोर्ट, जयपुर में विद्यालय के वार्षिक समारोह का अत्यंत भव्यता, गरिमा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। 

इस वर्ष समारोह की थीम “अस्तित्व –  Journey from Zero to Zenith रही, जिसके माध्यम से मानव जीवन की शून्य से पूर्णता और अनंत तक की प्रेरक यात्रा को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया गया। 

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने अस्तित्व, आत्मबोध, जीवन मूल्यों, अनुशासन, संतुलन एवं चेतना से जोड़ते हुए समग्र विकास की ओर प्रेरित करना रहा।

समारोह के मुख्य अतिथि नवीन कुमार जैन राजस्थान सरकार के प्रमुख शासन सचिव, जनरल ऐड्मिनिस्ट्रेटिव डिपार्ट्मन्ट (GAD), मंत्रिमंडल, एस्टेट, स्टेट मोटर गैराज एवं नागरिक उड्डयन विभाग रहे। 

कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ। इस अवसर पर सुबोध शिक्षा समिति के गणमान्य व्यक्ति वाइस प्रेसीडेंट आर सी जैन, मानद सचिव- एस. एस बोथरा, संयुक्त सचिव तथा कोषाध्यक्ष- विनोद लोढ़ा एवं विद्यालय संयोजिका वीणा जामड द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

विद्यालय की प्राचार्या शालिनी कपूर ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

वर्षभर की गतिविधियों के आधार पर-जल हाउस को ओवरऑल बेस्ट हाउस, पृथ्वी हाउस को बेस्ट इन स्पोर्ट्स, अग्नि हाउस को बेस्ट इन कल्चरल, तथा एक्सप्रेशन क्लब को रचनात्मक गतिविधियों हेतु सर्वश्रेष्ठ क्लब का पुरस्कार प्रदान किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत विद्यार्थियों ने नृत्य एवं संगीतमय प्रस्तुतियों के माध्यम से मानव अस्तित्व विकास की यात्रा को प्रतीकात्मक रूप में मंच पर जीवंत किया। 

प्रस्तुतियों में शून्य से पूर्णांक तक सभी अंकों के महत्व तथा उनसे जुड़े जीवन कौशल, आत्मविश्वास, निरंतरता, संतुलन और सकारात्मक दृष्टिकोण को मानवीय संदर्भ में प्रभावी ढंग से दर्शाया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि नवीन कुमार जैन ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों, संतुलित जीवन, आत्मविश्वास एवं निरंतर नवाचार को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। मंत्रमुग्ध करने वाले रंगारंग कार्यक्रम की सभी ने भूरि - भूरि प्रशंसा की |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments